विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वाः कागजों पर बन गए तालाब-कुआं-डोभा? मनरेगा में 16 करोड़ की कथित फर्जी निकासी का आरोप

Published: Fri, 04 Sep 2026 11:56 AM (GMT+05:30)

कांग्रेस ने भवनाथपुर प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में 16 करोड़ रुपये की कथित फर्जी निकासी का आरोप लगाया है। पार्टी ...और पढ़ें

मांग पत्र सौंपते राहुल दुबे। जागरण

मांग पत्र सौंपते राहुल दुबे। जागरण

HighLights

  1. मनरेगा योजनाओं में 16 करोड़ की फर्जी निकासी का आरोप।

  2. कांग्रेस प्रवक्ता राहुल दुबे ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

संवाद सूत्र, भवनाथपुर (गढ़वा)। गढ़वा के भवनाथपुर प्रखंड में मनरेगा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कांग्रेस ने गंभीर वित्तीय अनियमितता और कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

कांग्रेस के गढ़वा जिला प्रवक्ता राहुल दुबे ने मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव एवं उपायुक्त गढ़वा को प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से आवेदन देकर पिछले तीन वर्षों की मनरेगा योजनाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

आवेदन के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 में संचालित करीब 400 तालाब, डोभा एवं कुआं निर्माण योजनाओं में कार्य पूर्ण किए बिना ही कागजों पर निर्माण दर्शाकर लगभग 16 करोड़ रुपये की कथित फर्जी निकासी किए जाने का आरोप है।

राहुल दुबे का दावा है कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई ऐसी योजनाओं की जानकारी मिली, जिनका सरकारी अभिलेखों में उल्लेख है, लेकिन स्थल पर अपेक्षित निर्माण कार्य नहीं मिला।

उन्होंने भवनाथपुर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आनंद रजक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कथित रूप से बिचौलियों को संरक्षण देने और योजनाओं में कमीशन वसूली का आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

राहुल दुबे ने सभी योजनाओं की स्थल जांच, मस्टर रोल, मजदूरी व सामग्री भुगतान, जियो-टैगिंग और पूर्णता प्रमाणपत्र का सत्यापन कराने की मांग की है। साथ ही संबंधित पदाधिकारी की चल-अचल संपत्ति, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन की सक्षम एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। 

यह भी पढ़ें- गढ़वा में सरस्वतिया नदी में बह गई 87 वर्षीय वृद्धा, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग; तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें- सोन-कनहर में आया उफान, गढ़वा के कई गांवों पर बाढ़ का खतरा; प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट