विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बच्चों की सेहत से खिलवाड़: समस्तीपुर में स्नैक्स फैक्ट्री पर छापेमारी, पांच हजार पैकेट नष्ट

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:21 PM (IST)

Food Safety Department Bihar: खाद्य सुरक्षा विभाग ने समस्तीपुर के कल्याणपुर स्थित चटरपटर स्नैक्स फैक्ट्री पर छापेमारी की। इस दौरान ...और पढ़ें

करीब पांच हजार एक्सपायर्ड और बिना विनिर्माण तिथि अंकित किए गए पैकेट मौके पर ही आग के हवाले कर पूरी तरह नष्ट कर दिया।

करीब पांच हजार एक्सपायर्ड और बिना विनिर्माण तिथि अंकित किए गए पैकेट मौके पर ही आग के हवाले कर पूरी तरह नष्ट कर दिया।

HighLights

  1. समस्तीपुर की स्नैक्स फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा।

  2. पांच हजार एक्सपायर्ड और अमानक स्नैक्स पैकेट किए गए नष्ट।

  3. उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर विभाग का कड़ा रुख।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Snacks Factory Raid: क्या आपके बच्चों के हाथ में मौजूद स्नैक्स का पैकेट एक्सपायर्ड तो नहीं है? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ के मामलों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब बहुत कड़ा रुख अपना लिया है।

इसी कड़ी में विभाग की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से चल रहे कारखाने पर शिकंजा कसा है।

बड़ी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामा स्वामी वेंकट रमन शर्मा के नेतृत्व में कल्याणपुर स्थित फिंगर चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री चटरपटर स्नैक्स में औचक छापेमारी की गई।

इस दौरान मौके से करीब पांच हजार एक्सपायर्ड और बिना विनिर्माण तिथि अंकित किए गए पैकेट बरामद किए गए। प्रशासनिक टीम ने इन सभी अमानक और एक्सपायर्ड पैकेटों को मौके पर ही आग के हवाले कर पूरी तरह नष्ट कर दिया।

नमूना लैब भेजा

इस छापेमारी और विध्वंस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी बारीकी से जाँच की। इसके लिए मौके से खाद्य पदार्थों का नमूना भी संग्रहित किया गया है।

संग्रहित नमूने को परीक्षण के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लैब से जाँच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के अनुपालन की असल स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मचा हड़कंप

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस अचानक हुई सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य खाद्य कारोबारियों और निर्माताओं में दिनभर हड़कंप मचा रहा।

विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करने और बाजार में एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई, रसगुल्लों में मक्खियां मिलीं तो खाद्य विभाग ने 220 किलोग्राम नष्ट कराए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।