विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में MBBS सत्र शुरू, 49 छात्रों को मिला सफेद कोट

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:30 PM (IST)

समस्तीपुर के सरायरंजन स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई शुरू हुई, जिसमें 49 छात्रों ने व्हाइट कोट सेरेमनी में भाग लिया। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने समारोह का उद्घाटन किया।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने समारोह का उद्घाटन किया। 

HighLights

  1. श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सत्र शुरू।

  2. 49 नवप्रवेशित छात्रों ने व्हाइट कोट धारण किया।

  3. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने समारोह का उद्घाटन किया।

संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर)। Samastipur Medical College MBBS Session: सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रविवार को एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई का विधिवत शुभारंभ हुआ।

व्हाइट कोट सेरेमनी में 49 नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने सफेद कोट धारण कर चिकित्सा जगत में अपनी नई शुरुआत की।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने समारोह का उद्घाटन किया और कहा कि यह सरायरंजन व समस्तीपुर के लिए गौरव की बात है।

आधुनिक तकनीक व एआई का भरोसा

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग से 50 सीटों की स्वीकृति मिलने के बाद शैक्षणिक सत्र 2026 27 शुरू हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सा का उद्देश्य केवल उपचार ही नहीं, बल्कि जरूरतमंदों की सेवा भी है।

उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शोध के क्षेत्र में आवश्यक संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

samastipur shriram janki medical college mbbs session white coat ceremony 2026 (1)

बीपीएससी से होगी बहाली

समारोह की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने की और बताया कि नवंबर 2019 में मेडिकल कालेज की आधारशिला रखी गई थी।

उन्होंने कहा कि समाज को विद्यार्थियों से बड़ी अपेक्षाएं हैं और उन्हें अपनी शिक्षा, सेवा व व्यवहार से उन पर खरा उतरना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कालेज में चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों की रिक्तियां बीपीएससी को भेज दी गई हैं और शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की मौजूदगी

समारोह का संचालन डॉ. निशांत कुमार ने किया, प्राचार्य डॉ. एसके कर्ण ने स्वागत किया तथा अस्पताल अधीक्षिका डॉ. पूनम कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कार्यक्रम को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर व स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने भी संबोधित किया।

मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, विधायक अश्वमेघ देवी, महेश्वर हजारी, राजकुमार राय, रणविजय साहू, पूर्व विधायक रामबालक सिंह और जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल कालेज में आज शुरू होगा एमबीबीएस सत्र, व्हाइट कोट सेरेमनी भी होगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।