विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल कालेज में आज शुरू होगा एमबीबीएस सत्र, व्हाइट कोट सेरेमनी भी होगी

Published: Sun, 22 Nov 2026 05:55 AM (IST)

Samastipur Medical College MBBS Session: समस्तीपुर के श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस का पहला शैक्षणिक सत्र शुरू हो रहा है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे। 

इस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्य अतिथि होंगे और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी अध्यक्षता करेंगे।

इस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्य अतिथि होंगे और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी अध्यक्षता करेंगे।

संवाद सहयोगी, सरायरंजन (समस्तीपुर)। Shriram Jankee Medical College Sarairanjan: प्रखंड के नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रविवार को एमबीबीबीएस पाठ्यक्रम के प्रथम शैक्षणिक सत्र 2026 का विधिवत शुभारंभ होगा।

इस समारोह में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्य अतिथि होंगे और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी अध्यक्षता करेंगे।

भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय तथा कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

स्वास्थ्य व शिक्षा को नई दिशा

प्रथम एमबीबीएस सत्र का शुभारंभ जिले की चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे समस्तीपुर व आसपास के जिलों के विद्यार्थियों को मेडिकल की पढ़ाई के बेहतर अवसर मिलेंगे।

मेडिकल कालेज एवं अस्पताल के पूर्ण रूप से संचालित होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे शहरों में जाने की मजबूरी भी कम होने की उम्मीद है।

व्हाइट कोट व शपथ समारोह

कालेज के प्राचार्य डॉ. एसके कर्ण ने बताया कि रविवार को प्रथम बैच के विद्यार्थियों की पढ़ाई का औपचारिक शुभारंभ होने के साथ ओरिएंटेशन, ओथ और व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित होगी।

स्वास्थ्य मंत्री नवप्रवेशित छात्र छात्राओं को व्हाइट कोट पहनाएंगे और मानव सेवा, चिकित्सीय नैतिकता व मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने का संकल्प दिलाएंगे। कालेज को एमबीबीएस की 50 सीटों पर नामांकन एवं पढ़ाई संचालन की अनुमति मिली है।

प्रशासनिक तैयारियां पूरी

समारोह को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है और शनिवार को सदर एसडीओ व सदर डीएसपी ने कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने मुख्य मंच, पार्किंग, साफ सफाई, यातायात तथा वीआइपी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित कर्मियों को निर्देश दिए।

मेडिकल कालेज का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 21 जनवरी 2024 को किया था और अब प्रथम एमबीबीएस बैच की पढ़ाई शुरू होने से संस्थान नई शुरुआत करने जा रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।