समस्तीपुर में सड़क पार करते समय काल बनी अज्ञात गाड़ी, 18 साल के संतोष की मौत, विरोध में सड़क जाम
समस्तीपुर के दलसिंहसराय में एसएच-88 पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 वर्षीय संतोष कुमार की मौत हो गई। ...और पढ़ें

घटना के बाद सड़क जाम करते स्थानीय लोग।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। बिहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखन्नी में बुधवार को एसएच-88 पर सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोख्तियारपुर सलखन्नी निवासी राजेश महतो के पुत्र संतोष कुमार (18) के रूप में हुई है। घटना वार्ड संख्या दो स्थित कुशवाहा चौक के पास हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
युवक की मौत के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर एसएच-88 पर सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। सड़क जाम कर रहे लोग मृतक के स्वजन को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
अज्ञात वाहन की जानकारी नहीं
हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में ईमानदारी की मिसाल बने सिराजुल, चालक की ईमानदारी ने जीत लिया सबका दिल
यह भी पढ़ें- विदेश में फंसा बिहार का बेटा, सुरक्षित वतन वापसी के लिए सांसद ने उठाई आवाज
