विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के चार रेलवे स्टेशनों पर दिखेगा बदलाव, यात्रियों को मिलेगी चाय-नाश्ते और खानपान की विशेष सुविधा

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:04 PM (IST)

समस्तीपुर रेल मंडल ने यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा देने के लिए चार प्रमुख स्टेशनों पर नई यूनिटें खोलने की ...और पढ़ें

बिहार में बगहा रेलवे स्टेशन की यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

बिहार में बगहा रेलवे स्टेशन की यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। रेल यात्रियों को स्टेशन पर बेहतर खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने पहल तेज कर दी है।

मंडल के चार प्रमुख स्टेशनों पर खानपान से जुड़ी नई यूनिट खोलने के लिए रेलवे ने निविदा प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत रुसेरा घाट, पूर्णिया कोर्ट और बनमनखी स्टेशन पर जनरल रिफ्रेशमेंट यूनिट (जीआरयू) खोली जायेगी।

वहीं बगहा स्टेशन पर मल्टीपरपज कैटरिंग यूनिट शुरू करने की योजना है। इन सभी यूनिट का संचालन पांच साल की अवधि के लिए किया जायेगा।

तीन स्टेशनों पर मिलेगी खानपान की सुविधा

रेलवे की योजना के अनुसार रुसेरा घाट, पूर्णिया कोर्ट और बनमनखी स्टेशन पर एक-एक जीआरयू यूनिट स्थापित की जायेगी। इन यूनिट के शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही खाने-पीने की चीजें उपलब्ध हो सकेंगी।

खासकर ट्रेन के इंतजार में रहने वाले यात्रियों को चाय, नाश्ता और अन्य खाद्य सामग्री खरीदने के लिए स्टेशन परिसर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे यात्रियों का समय भी बचेगा और सफर के दौरान खानपान की परेशानी कम होगी।

बगहा में अलग तरह की कैटरिंग व्यवस्था

बगहा स्टेशन पर सामान्य रिफ्रेशमेंट यूनिट की जगह मल्टीपरपज कैटरिंग यूनिट खोलने की योजना बनायी गयी है। इसके माध्यम से यात्रियों की जरूरत के अनुसार खानपान की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

रेलवे की ओर से इन सभी यूनिट के संचालन के लिए पांच साल की अवधि निर्धारित की गयी है। इच्छुक कैटरिंग संचालक निर्धारित शर्तों के तहत निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

पुरानी अवधि समाप्त होने के बाद नये सिरे से प्रक्रिया

बताया जाता है कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर पहले से संचालित कुछ खानपान यूनिट की अनुबंध अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके बाद से ही नई यूनिट के संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था।

अब प्रक्रिया शुरू होने से कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी रोजगार और व्यवसाय का अवसर मिलेगा। वहीं, नई यूनिट शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन पर खानपान की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- बिहार में कन्फर्म टिकट की टेंशन खत्म, स्पेशल ट्रेनों में खाली पड़ी हैं हजारों सीटें; फटाफट करें बुकिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।