विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में सब्जी बेचती रही मां, इधर बेटा बन गया इनामी डकैट, समस्तीपुर से झारखंड तक तलाश

Published: Sun, 04 Oct 2026 09:41 PM (IST)

झारखंड के केनरा बैंक में हुए 36 करोड़ के सोना लूटकांड में समस्तीपुर के बदमाश प्रियदर्शी उर्फ दर्शन की संलिप्तता ...और पढ़ें

पुलिस द्वारा जारी तस्वीर। फोटो इंटरनेट मीडिया

पुलिस द्वारा जारी तस्वीर। फोटो इंटरनेट मीडिया 

HighLights

  1. समस्तीपुर के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर 2 लाख का इनाम घोषित।

  2. झारखंड के केनरा बैंक में 36 करोड़ के सोने की लूट हुई थी।

  3. झारखंड पुलिस समस्तीपुर में कर रही है बदमाशों की तलाश।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर । समस्तीपुर और सोना लूट का इतिहास दिन व दिन गहरा होता जा रहा। एक बार फिर से झारखंड प्रदेश के केनरा बैंक में दिनदहाड़े डकैती की तार जिले के बदमाशों की संलिप्तता उजागर हुई है।

झारखंड पुलिस ने अंगारघाट थाना के चैता गांव के प्रियदर्शी उर्फ दर्शन पर दो लाख के इनाम की घोषणा की है। दर्शन पूरे परिवार के साथ पटना में रहता है। वह मूल रूप से चैता गांव के वार्ड 6 का निवासी है। उसके पिता अरुण कुमार राय का निधन हो चुका है।

मां पटना में सब्जी बेचकर अपना भरण-पोषण करती है। बताया गया कि वहीं से दर्शन ने भी अपराधिक दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उसका जुड़ाव सोना लूटने वाले गिरोह से हुआ और जमशेदपुर में लूट की घटना की।

अब, झारखंड पुलिस ने उसकी तस्वीर जारी करते हुए आमजनों से सूचना देने की बात कही है। आरोपित का नाम सामने आने के बाद झारखंड पुलिस की टीम समस्तीपुर में उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। उसके संभावित ठिकानों के साथ ही उसके संपर्क में रहने वाले लोगों और रिश्तेदारों के बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है।

बता दें कि इससे पूर्व गत सोमवार को भी झारखंड पुलिस की एसटीएफ ने अंगारघाट और विभूतिपुर थाना क्षेत्र में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की थी।

इस दौरान विभूतिपुर के बोरिया गांव से एक संदिग्ध को पूछताछ के लिये पकड़कर झारखंड पुलिस अपने साथ ले गयी थी। बता दें कि 24 सितंबर 2026 को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में पांच अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।

बैंक खुलने के कुछ ही देर बाद अपराधी अंदर घुसे और बैंककर्मियों तथा ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने बैंक के लाकर में रखे करीब 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये नकद लूट लिये थे।

लूटे गये सोने की कीमत करीब 36 करोड़ रुपये आंकी गयी है। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये थे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में अपराधियों की गतिविधियां कैद हुई थीं।

जांच के दौरान पुलिस ने फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया शुरू की। जांच आगे बढ़ने के साथ झारखंड पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाशों की तस्वीरें जारी की है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में मां की उम्र 51 तो बेटी 44 की, जन्मतिथि के इस गणित ने शिक्षा विभाग को चौंकाया