विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में मां की उम्र 51 तो बेटी 44 की, जन्मतिथि के इस गणित ने शिक्षा विभाग को चौंकाया

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:54 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में दो विशिष्ट शिक्षिकाओं की जन्मतिथि में असामान्य अंतर का मामला सामने आया है, जिसमें उन्हें मां-बेटी बताया जा ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. दो शिक्षिकाओं की जन्मतिथि में असामान्य अंतर का मामला।

  2. शिकायत में दोनों को मां-बेटी बताया गया है।

  3. शिक्षा विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा, कार्रवाई की तैयारी।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। जिले में दो विशिष्ट शिक्षिकाओं की जन्मतिथि का मामला चर्चा का विषय बना है। शिकायत में दोनों शिक्षिकाओं को मां-बेटी बताते हुए उनकी जन्मतिथियों में असामान्य रूप से कम अंतर होने का आरोप लगाया गया है।

दोनों अलग-अलग प्रखंडों के प्राथमिक विद्यालयों में विशिष्ट शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मामला सामने आने के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों शिक्षिकाओं से अलग-अलग स्पष्टीकरण मांगा है।

मामला मड़वन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मियां पकड़ी की विशिष्ट शिक्षक बसंती और कांटी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कुशी स्टेशन टोला की विशिष्ट शिक्षक भारती कुमारी का है।

दोनों की उम्र में करीब 11 वर्ष छह माह का अंतर बताया गया है। इस संबंध में नौ सितंबर को सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने दोनों शिक्षिकाओं से उनके शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने को कहा गया था।

विभाग को उपलब्ध कराए गए प्रमाण पत्रों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मियां पकड़ी की विशिष्ट शिक्षिका बसंती की जन्मतिथि दो जनवरी 1971 अंकित है।

वहीं प्राथमिक विद्यालय कुशी स्टेशन टोला की विशिष्ट शिक्षिका भारती कुमारी की जन्मतिथि 15 जुलाई 1982 दर्ज है। इस तरह दोनों की जन्मतिथियों में करीब 11 वर्ष छह माह का अंतर है।

कार्यालय में उपलब्ध कराये गये प्रमाण पत्र व शिकायत के आधार पर दोनों शिक्षिकाओं से अलग-अलग स्पष्टीकरण मांगा गया है। दोनों से तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई तय माना जा रहा है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो कहीं न कहीं जन्म तिथि में गड़बड़ी किया गया है। जवाब आने के बाद तत्काल उसे निलंबित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- झींगा पालन यानी गांव में ही लाखों कमाने का मौका, मुजफ्फरपुर की हैचरी में उत्पादन शुरू