विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर क्यों डाला? वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपित को दबोचा

Published: Fri, 30 Oct 2026 09:05 PM (IST)

समस्तीपुर में एक महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी कुंदन कुमार को बेगूसराय से गिरफ्तार कर लिया है।

जबरन सिंदूर डालने वाला आरोपित गिरफ्तार।

जबरन सिंदूर डालने वाला आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. मुख्य आरोपी कुंदन कुमार बेगूसराय से गिरफ्तार किया गया।

  2. महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने का वीडियो वायरल।

  3. खानपुर थाना में पांच नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज।

संवाद सहयोगी, (खानपुर) समस्तीपुर। महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद समस्तीपुर पुलिस हरकत में आ गई।

वीडियो में एक युवक साड़ी पहनी महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालता दिखाई दे रहा था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की।

लगातार छापेमारी के बाद मुख्य आरोपित को बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में चार अन्य नामजद आरोपितों की तलाश जारी है।

28 अक्टूबर को महिला ने थाने में दिया था आवेदन

खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार के अनुसार, पीड़ित महिला ने 28 अक्टूबर को थाने में आवेदन दिया था। इसके आधार पर खानपुर थाना कांड संख्या 243/26 के तहत पांच नामजद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। 29 अक्टूबर को घटना का वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी।

बेगूसराय से पकड़ा गया मुख्य आरोपित

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मसीना गांव निवासी दिनेश महतो के 22 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार को बेगूसराय जिले के खोदाबंदपुर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहे युवक और महिला पहले से एक-दूसरे के परिचित हैं। घटना खानपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके की बताई जा रही है।

अन्य आरोपितों और वीडियो वायरल करने वालों की तलाश

पुलिस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही वीडियो वायरल करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

तीन बच्चों की मां है महिला

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला तीन बच्चों की मां है। उसका सबसे बड़ा बेटा 16 वर्ष का है, जबकि दो अन्य बच्चे उससे छोटे हैं। घटना के बाद से यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- बिहार में एक लाख के बदले चार लाख का ऑफर! पुलिस ने दबोचा तो बैग से निकले 19.98 लाख रुपये

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।