विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के गंगापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद ताजपुर समस्तीपुर पथ जाम

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:50 PM (IST)

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार शाम एक युवक सोनू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

घटना के बाद विलाप करते स्वजन।

घटना के बाद विलाप करते स्वजन।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Gangapur Murder: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम करीब 8:10 बजे अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक की पहचान बाघी गांव निवासी कमल सिंह के पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस कर रही जांच

हत्या की सूचना मिलते ही मुसरीघरारी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। युवक को किस परिस्थिति में और किसने गोली मारी, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है।

सड़क जाम कर प्रदर्शन

पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। इधर, घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने ताजपुर-समस्तीपुर पथ को जाम कर दिया।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में दिनदहाड़े गिट्टी-बालू व्यवसायी को मारी गोली, उदयपुर में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।