समस्तीपुर में दिनदहाड़े गिट्टी-बालू व्यवसायी को मारी गोली, उदयपुर में मचा हड़कंप
समस्तीपुर के उदयपुर गांव में गुरुवार सुबह एक गिट्टी-बालू व्यवसायी सुशील कुमार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
समस्तीपुर में गिट्टी-बालू व्यवसायी सुशील कुमार को गोली मारी गई।
उदयपुर गांव में दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में हड़कंप मचा।
व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी, इलाज के लिए बाहर ले जाया गया।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। समस्तीपुर में अपराधियों का दुस्साहस एक बार फिर सामने आया है। रोसड़ा थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अपराधियों ने गिट्टी-बालू व्यवसायी सुशील कुमार को गोली मार दी।
गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्वजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए रोसड़ा से बाहर ले गए।
व्यवसायी को बनाया निशाना
जख्मी युवक की पहचान उदयपुर गांव निवासी राजाराम महतो के पुत्र सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह गिट्टी-बालू का व्यवसाय करते हैं। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया। हालांकि, गोली मारने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
गंभीर हालत में बाहर ले गए स्वजन
गोली लगने के बाद सुशील कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्वजन उन्हें इलाज के लिए रोसड़ा से बाहर लेकर चले गए। परिवार के लोग उनकी जान बचाने के लिए आनन-फानन में बेहतर इलाज की व्यवस्था में जुट गए।
अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अपराधियों की पहचान करने के साथ ही गोलीबारी के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।