विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर में छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का निर्देश, खतरनाक स्थलों पर होगी बैरिकेडिंग

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:38 PM (IST)

समस्तीपुर में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल और भीड़ ...और पढ़ें

छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं अन्य अधिकारी।

छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेते जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं अन्य अधिकारी।

HighLights

  1. जिलाधिकारी ने छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

  2. खतरनाक स्थलों पर मजबूत बैरिकेडिंग के निर्देश दिए गए।

  3. सुरक्षा, साफ-सफाई और सुविधाओं पर विशेष जोर।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Chhath Ghats: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

सोमवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन से जुड़े सभी इंतजाम समय सीमा के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

खतरनाक स्थलों पर बैरिकेडिंग

सुरक्षा व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि नदी या तालाबों के खतरनाक और अधिक गहरे जल वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए।

किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए घाटों पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों और आपदा मित्रों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

पहुंच पथ और बुनियादी सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान डीएम ने घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों (पहुंच पथ) की स्थिति, पानी की उपलब्धता और स्वच्छता का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने निर्देश दिया कि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाटों के आसपास नियमित सफाई अभियान चलाया जाए।
साथ ही, घाटों पर पेयजल, अस्थाई शौचालय, चेंजिंग रूम और प्राथमिक चिकित्सा की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा गया है।

समन्वय और निगरानी के निर्देश

भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किए जाएंगे और जरूरी चेतावनी संकेतक लगाए जाएंगे। डीएम ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल से काम करें और वरीय अधिकारी लगातार घाटों की निगरानी करें। इस मौके पर नगर निगम की मेयर अनीता राम, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त गौतम कुमार और अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सहित कई प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- भारतीय रेलवे ने बिहार व झारखंड जाने वाले प्रवासियों को दिया छठ का तोहफा: दिल्ली, बंगाल और दक्षिण से कई स्पेशल ट्रेनें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।