विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर छठ घाट पर पिस्टल लहराना पड़ा महंगा, पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल के साथ युवक को दबोचा

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:53 PM (IST)

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. छठ घाट पर पिस्टल लहराने वाले युवक को किया गिरफ्तार।

  2. पुलिस ने तीन देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए।

  3. विभूतिपुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।

डिजिटल डेस्क, पटना/समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना स्थित बेलसंडी तारा छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने पिस्टल लहराने औऱ दहशत फैलाने का घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

इस मामले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

इस दौरान पिस्टल लहराने के आरोप में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पहली कार्रवाई में खानपुर थाना क्षेत्र के शिबैंगसीपुर निवासी चंदन कुमार, पिता रामलोभित सहनी को विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी घाट पर पिस्टल लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

उसके पास से तीन पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने विभूतिपुर थाना कांड संख्या 565/26, दिनांक 15 नवंबर 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- बक्सर में 4 साल की बच्ची से 45 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।