बक्सर में 4 साल की बच्ची से 45 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
HighLights
बक्सर में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास।
45 वर्षीय बबलू अंसारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पीड़ित परिवार ने महिला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।
जागरण संवाददाता, बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
शुक्रवार सुबह हुई इस घटना की प्राथमिकी पीड़ित परिवार ने सोमवार को महिला थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पड़ोस के 45 वर्षीय शादीशुदा आरोपित बबलू अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
परिवार के अनुसार, शुक्रवार सुबह छह से सात बजे के बीच बच्ची घर के बाहर बरामदे में लगी चौकी पर एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी।
इसी दौरान आरोपित बबलू उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। स्नान कराने के दौरान बच्ची ने निजी अंग में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद मां के पूछने पर उसने पूरी घटना और आरोपित का नाम बताया।
शुरुआत में परिवार पुलिस केस करने के पक्ष में नहीं थे। हालांकि, जब वे आरोपित के घर शिकायत करने पहुंचे, तो उनके साथ गाली-गलौज की गई।
इसके बाद उन्होंने थाने में नामजद प्राथमिकी कराई। महिला थानाध्यक्ष प्रतिभा कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच करा ली गई है और गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।