समस्तीपुर के 3 अलग-अलग घाटों पर मची चीख-पुकार, छठ पूजा के दौरान पोखर में डूबने से 3 युवकों की गई जान
समस्तीपुर जिले में छठ महापर्व के दौरान तीन अलग-अलग घटनाओं में पोखर में डूबने से तीन युवकों की मौत हो ...और पढ़ें

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गोहदा में युवक के पोखर में डूबने की घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़।
HighLights
समस्तीपुर में छठ महापर्व के दौरान तीन युवकों की मौत।
वारिसनगर, सरायरंजन, बिथान प्रखंडों में डूबने से जान गई।
दीप विसर्जन और पूजा के दौरान हुए ये दुखद हादसे।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिले में छठ महापर्व के दौरान अलग-अलग घटनाओं में पोखर में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे वारिसनगर, सरायरंजन और बिथान प्रखंड में हुए। तीनों घटनाओं के बाद संबंधित गांवों में मातम पसरा है। छठ पर्व की खुशियां अचानक गम में बदल गईं।
पहली घटना वारिसनगर प्रखंड के गोही गांव स्थित रामजानकी मंदिर पोखर में हुई। यहां सूर्य को अर्घ्य देने के बाद दीप विसर्जन करने के दौरान एक युवक गहरे गड्ढे में डूब गया। मृतक की पहचान गोही निवासी संजय साह के रूप में हुई है।
बताया जाता है कि दीप विसर्जन के दौरान वह पोखर के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
दूसरी घटना सरायरंजन प्रखंड के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहदा में हुई। यहां छठ पूजा के दौरान पोखर में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुगापाकर निवासी कमलेश राय के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
तीसरी घटना बिथान प्रखंड के पुसहो गांव में हुई। यहां सरस्वती पोखर में डूबने से 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
छठ महापर्व के दौरान जिले में हुई इन तीन घटनाओं से मृतकों के स्वजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- पटना में छठ की अद्भुत छटा: रोशनी से नहाए 55 घाटों पर मिटा दिन-रात का फर्क, लाखों श्रद्धालुओं ने दिया सूर्य को अर्घ्य