समस्तीपुर में ट्रेन से हेरोइन लेकर पहुंचा भोजपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क की जांच शुरू
Train Heroin Seizure Case: समस्तीपुर में नगर थाना पुलिस ने ट्रेन से मादक पदार्थ लेकर पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार ...और पढ़ें
HighLights
समस्तीपुर में ट्रेन से पहुंचा युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार।
भोजपुर जिले का शिवम कुमार 256 ग्राम हेरोइन संग पकड़ा गया।
पुलिस मादक पदार्थ के नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Heroin Smuggler Arrest: नगर थाना पुलिस ने ट्रेन से मादक पदार्थ लेकर समस्तीपुर पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
उसके पास से 256 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान भोजपुर जिले के हेम डुमरांव गांव निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। यह जानकारी सदर डीएसपी वन सतीश सुमन ने दी।
ट्रेन से पहुंचा समस्तीपुर
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपित ट्रेन से मादक पदार्थ लेकर समस्तीपुर पहुंचा था। इसी दौरान नगर थाना पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 256 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे किसे पहुंचाना था। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई के साथ मादक पदार्थ के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
