समस्तीपुर में शराब की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने किया पथराव, ASI के सिर में लगी चोट; 3 गिरफ्तार
समस्तीपुर के कसिया गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ। इस हमले में एएसआई जितेंद्र कुमार घायल हो गए और तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस पर बदमाशों ने किया पथराव (एआई जेनरेटेज तस्वीर)
HighLights
शराब छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर पथराव किया गया।
एएसआई जितेंद्र कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं।
पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर शराब जब्त की।
संवाद सहयोगी, हसनपुर। थाना क्षेत्र के शासन पंचायत अंतर्गत कसिया गांव में शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट की गई। इसमें एएसआई जितेंद्र कुमार चोटिल हो गए।
बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उक्त गांव में छापेमारी करने पहुंची। इस दौरान धंधे में शामिल कुछ युवक वीडियो बनाने लगे। साथ ही पुलिस के साथ अभद्रता भी की। तब भी पुलिस नहीं मानी तो अन्य लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
तीनों को गिरफ्तार किया तथा बरामद शराब को जब्त किया
एएसआई जितेंद्र कुमार के सिर में चोट आई। सूचना पर थाना से पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सघन छापेमारी की। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रौशन कुमार एवं वीरेंद्र कुमार, पिता मुरली यादव व सुजीत कुमार साह, पिता बतहु साह है। तीनों कसिया गांव के वार्ड 7 के निवासी बताए जा रहे हैं।

एएसआई जितेंद्र कुमार चोटिल (सौ. जागरण)
शराब की सूचना मिलने पर पुलिस टीम गांव पहुंची थी। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी के साथ मारपीट की घटना हो गई। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया तथा बरामद शराब को जब्त कर लिया।
थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि करीब चार बदमाशों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें एक एएसआई चोटिल हो गए।
यह भी पढ़ें- गया में पुलिस टीम पर हमला: गाड़ी ओवरटेक कर शराब केस के आरोपित को छुड़ा ले गए दबंग, दो सिपाही घायल