विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में नेहा अकेली नहीं... ट्रेन से शराब ढोने में महिलाओं का बढ़ा नेटवर्क, चार माह में 38 चेहरे आए सामने

Published: Fri, 11 Sep 2026 02:59 PM (GMT+05:30)

समस्तीपुर में ट्रेन के जरिए शराब तस्करी में महिलाओं की संलिप्तता तेजी से बढ़ी है, जहां पिछले चार महीनों में ...और पढ़ें

शराब तस्करी में आरोपित नेहा।

शराब तस्करी में आरोपित नेहा।

HighLights

  1. नेहा से पहले भी कई महिलाएं ट्रेन में पकड़ी गईं

  2. महिलाओं के संगठित गिरोह पर पुलिस की नजर

  3. ट्रेन से शराब लाने में महिलाओं की बढ़ी सक्रियता

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से 75 लीटर विदेशी शराब के साथ नेहा कुमारी की गिरफ्तारी ने शराब तस्करी के एक ऐसे पहलू को फिर सामने ला दिया है, जिस पर पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है।

नेहा कोई पहली युवती नहीं थी जो इस तरह के आरोप में पकड़ी गई। इससे पहले भी ट्रेन और स्टेशन पर शराब की तस्करी के आरोप में कई महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है। शराबबंदी के बाद से रेल नेटवर्क से बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी बदस्तूर जारी है। इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल है।

एक जानकारी की मानें तो महिलाओं के कई संगठित गिरोह है। यह गिरोह डिमांड के अनुसार शराब की आपूर्ति करती है। जब जहां जैसा डिमांड मिला उस हिसाब की शराब उक्त प्रदेश से खरीदकर उसे आसानी से यहां तक पहुंचा रही।

महिलाओं के साथ ही युवा भी इस खेल में उतने ही सक्रिय है। शराब तस्करों पर कार्रवाई के मामले में पुलिस भी पाक साफ नहीं दिखती है। रेल पुलिस की अधिकांश कार्रवाई के मामलों में अज्ञात के विरुद्ध ज्यादातर प्राथमिकी में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाती है। इसमें अधिकांश मामलों में आरोपितों की पहचान जांच पड़ताल बाद भी पूरी नहीं हो पाती है।

4 माह में 38 महिलाओं को उत्पाद टीम ने पकड़ा

इस वर्ष शराब की तस्करी करने के मामले में महज चार माह के भीतर जिला उत्पाद टीम ने 38 महिलाओं की गिरफ्तारी की है। यह महिलाएं ट्रेन से शराब की खेप लाने, देसी शराब बनाने और अंग्रेजी शराब की बिक्री करती पकड़ी गई है।

चार माह में सबसे अधिक महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है। यह आंकड़ा इससे पहले इतना बड़ा नहीं था। आसानी से मोटी कमाई की लालच में महिलाओं का झुकाव इस धंधा की तरफ अधिक बढ़ा है।

उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया टीम ट्रेन में सूचनाओं पर छापेमारी करती है। इन दिनों महिलाओं की सक्रियता अधिक देखी जा रही है। गत चार महीने में टीम ने शराब मामले में 38 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

नेहा मामले में पिता बोले जबरन फंसाया, एसआईटी से उम्मीद

नेहा मामले में पीड़ित परिवार का बयान सामने आया है। उसके दादा और पूर्व पैक्स अध्यक्ष शशिभूषण झा ने कहा कि उनकी पोती गणित विषय से स्नातक है। एक पोती पहले से दिल्ली में रहती है। नेहा अपनी बहन के पास दिल्ली गई थी।

एक माह बाद वह घर लौट रही थी। उसके पास तो टिकट और अधिक सामान भी नहीं था। फिर, इतना अधिक शराब वह कहां से लेकर आयी इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पिता संजय झा ने बताया कि टिकट नहीं होने की वजह से उसे उक्त सीट वाराणसी में रेलवे के टीटी ने ही दी थी।

तब वह उसमें सफर कर रही थी। उस केबिन में पहले से ही वह ट्राली रखी थी। उन्होंने कहा कि गठित एसआईटी की जांच पर उन्हें पूरा भरोसा है और जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

गत दिनों में हुई कार्रवाई

17 अगस्त 25 : स्थानीय जंक्शन के फूट ओवरब्रिज से एक महिला शराब के साथ गिरफ्तार हुई। वह खगड़िया जिले के अलौली थाना के रटनाहा की रुदल मुखिया की पत्नी लक्ष्मी देवी थी। उसके पास से पुलिस ने करीब 12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।

11 सितंबर 25 : स्थानीय स्टेशन की स्वचालित सीढ़ी के समीप से एक महिला गिरफ्तार। वह नगर थाना के गणेश चौक निवासी गणेश ठाकुर की पत्नी पारो देवी थी। उसके पास से 17 लीटर से अधिक शराब बरामद किया गया। इसमें बीयर भी शामिल रहा। सभी पश्चिम बंगाल में बिक्री किए जाने वाली थी।

15 दिसंबर 25 : स्थानीय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से दो महिलाएं शराब समेत गिरफ्तार हुयी। दोनों की पहचान बेगूसराय जिले के चकिया थाना के सिमरिया के जागो महतो की पत्नी कारी देवी और सिमरिया के महेश निषाद की पत्नी दुखनी देवी के रूप में हुई। दोनों के पास से 16.2 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

23 दिसंबर 25 : हसनपुर थाना के खरहिया के सुधीर राय की पत्नी हर्षलता देवी को पुलिस ने स्टेशन पर शराब के साथ पकड़ा। उसके पास से 17.6 लीटर शराब बरामद की गई। सभी शराब उत्तर प्रदेश में बिक्री होने वाली थी।

27 दिसंबर 25 : दो महिलाओं को रेल पुलिस ने शराब समेत पकड़ा। इसमें खुशबू कुमारी बिथान की तो दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना के वरना निवासी संजीव मुखिया की पत्नी रेखा देवी शामिल रही। दोनों उत्तर प्रदेश के देवरिया से शराब लेकर वह आयी थी और उसे अपने घर ले जाकर बेचती।

30 दिसंबर 25 : हसनपुर के देवधा की संगीता देवी को पुलिस ने प्लेटफार्म पर एक बैग में 9 लीटर शराब के साथ पकड़ा।

10 फरवरी 26 : जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया से एक महिला 4.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार। वह दरभंगा जिले के बिशनपुर थाना के डघरौल गांव निवासी रमेश राय की पत्नी संजीता देवी थी। सभी शराब उत्तर प्रदेश में बिक्री के थे।

3 सितंबर 26 : समस्तीपुर जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से एससी फर्स्ट क्लास से नेहा और उसका जीजा इंसान गिरफ्तार। कूपे से 75 लीटर शराब जब्त। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

 

यह भी पढ़ें- शराब तस्करी में समस्तीपुर जेल में बंद नेहा झा और ईशान ने मांगी जमानत, 19 सितंबर को होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें- Bihar News : नेहा के मोबाइल से खुलेगा असली नेटवर्क का राज, SIT खंगाल रही हर कड़ी