सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत
Sealdah Sitamarhi Puja Special Train: पूर्व मध्य रेल ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते ...और पढ़ें

यह ट्रेन सियालदह से रात 11:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
HighLights
सियालदह-सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा विशेष ट्रेन।
दीपावली और छठ महापर्व के लिए होगी संचालित।
समस्तीपुर और दरभंगा के यात्रियों को मिलेगी सुविधा।
डिजिटल डेस्क, समस्तीपुर। Sealdah Sitamarhi Puja Special Train: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने सियालदह और सीतामढ़ी के बीच पूजा विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी एक्स पोस्ट में दी गई है।
गाड़ी संख्या 03133 सियालदह–सीतामढ़ी पूजा विशेष ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 से 27 नवंबर 2026 के बीच प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी और कुल 7 ट्रिप लगाएगी।
यह ट्रेन सियालदह से रात 11:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी।
वापसी का समय
वापसी में गाड़ी संख्या 03134 सीतामढ़ी–सियालदह पूजा विशेष ट्रेन 17 अक्टूबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी और यह भी 7 फेरे लगाएगी।
यह ट्रेन सीतामढ़ी से शाम 5:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:25 बजे सियालदह पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन से पश्चिम बंगाल से उत्तर बिहार आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
यह ट्रेन सियालदह से चलकर नैहाटी जंक्शन, बंदेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल जंक्शन, चितरंजन, मधुपुर जंक्शन, जसीडीह जंक्शन, झाझा, किउल जंक्शन और बरौनी जंक्शन पर रुकेगी।
इसके बाद दलसिंहसराय, समस्तीपुर जंक्शन, दरभंगा जंक्शन, कमतौल और जनकपुर रोड होते हुए सीतामढ़ी तक जाएगी। समस्तीपुर और दरभंगा स्टेशनों पर ठहराव दिए जाने से इन दोनों जिलों के लोगों को त्योहारों में कोलकाता और सियालदह आने-जाने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
टिकट में नहीं होगी परेशानी
यात्रियों की आरामदायक और सुगम यात्रा के लिए इस स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी (General), स्लीपर श्रेणी (Sleeper) एवं वातानुकूलित (AC) कोचों की व्यवस्था रहेगी।
त्योहारों के मौसम में बंगाल से बिहार आने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए इस पूजा स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर पंजाब और बंगाल जाना आसान, अमृतसर कोलकाता के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
यह भी पढ़ें- दीपावली और छठ पर पंजाब से बिहार आना आसान, अमृतसर से बरौनी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल
