रेलकर्मियों के लिए अच्छी खबर, समस्तीपुर के आटर चौक में बनेंगे 11 नए आवास, 44.15 लाख की लागत
Samastipur New Railway Quarters: समस्तीपुर में रेलकर्मियों के लिए 44.15 लाख रुपये की लागत से 11 नए आवासीय क्वार्टर बनाए जाएंगे। ये क्वार्टर आटर चौक इलाके में बनेंगे।
-1795427910934_m.webp)
समस्तीपुर जंक्शन की फाइल फोटो।
HighLights
समस्तीपुर में 11 नए रेलवे क्वार्टर बनाए जाएंगे।
परियोजना पर 44 लाख 14 हजार 950 रुपये खर्च होंगे।
आटर चौक पर कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur New Railway Quarters: समस्तीपुर में रेलकर्मियों की आवासीय सुविधा बेहतर करने के लिए 11 नए रेलवे क्वार्टर बनाए जाएंगे।
इस कार्य पर रेलवे 44 लाख 14 हजार 950 रुपये खर्च करेगा और इनका निर्माण आटर चौक इलाके में होगा। पुराने व क्षतिग्रस्त आवासों की जगह नए क्वार्टर बनने से आवासीय सुविधा का विस्तार होगा और कर्मचारियों को आवास आवंटन में सहूलियत मिलेगी।
श्रेणियां और आवंटन
प्रस्तावित निर्माण में टाइप थ्री के सात और टाइप फोर के चार आवास शामिल हैं। रेलवे में आवासों का आवंटन कर्मचारियों की पात्रता व विभागीय नियमों के अनुसार किया जाता है। अलग अलग श्रेणी के क्वार्टर तैयार होने से कर्मियों को जरूरत के हिसाब से आवास मिल सकेंगे।
बेहतर आवासीय व्यवस्था
लंबे समय से रेलवे आवासों में रहने वाले कर्मचारियों के लिए भवनों की स्थिति व उपलब्धता अहम होती है। नए भवन तैयार होने से रेलकर्मियों को बेहतर माहौल मिलेगा। इससे समस्तीपुर में आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।