विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एलटीटी-दरभंगा पूजा स्पेशल सर्वाधिक 30 घंटे विलंबित, व‍िमानों की लेट लतीफी से दुश्‍वारी

By Anup Kumar Agrahari Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 12:08 PM (IST)

कोहरे की धुंध के कारण वाराणसी में ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसमें मुंबई एलटीटी-दरभंगा छठ पूजा स्पेशल 30 घंटे विलंबित है। इसके अतिरिक्त, मालदा टाउन-हरिद्वार और मऊ-मुंबई एलटीटी सहित कई अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से कैंट स्टेशन पहुंचीं।

एलटीटी-दरभंगा पूजा स्पेशल सर्वाधिक 30 घंटे विलंबित।

एलटीटी-दरभंगा पूजा स्पेशल सर्वाधिक 30 घंटे विलंबित।

HighLights

  1. मुंबई एलटीटी-दरभंगा छठ पूजा स्पेशल 30 घंटे विलंबित।

  2. मालदा टाउन-हरिद्वार पूजा स्पेशल 18 घंटे देरी से।

  3. कोहरे के कारण कई अन्य ट्रेनें भी लेट हुईं।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। कोहरे की धुंध फैलने से पहले ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। रविवार को मुंबई एलटीटी-दरभंगा छठ पूजा स्पेशल सर्वाधिक 30 घंटे विलंबित रही। कैंट स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह 6.30 बजे आने वाली यह ट्रेन अब दूसरे दिन सोमवार को पहुंचेगी।

इसके अलावा मालदा टाउन-हरिद्वार पूजा स्पेशल 18 घंटे, मऊ-मुंबई एलटीटी स्पेशल दस घंटे, दिल्ली-वाराणसी फेयर स्पेशल नौ घंटे, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 8.45 घंटे, सहरसा-अमृतसर पूजा स्पेशल छह घंटे, एलटीटी-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस 4.30 घंटे लेट रही।

वहीं दूसरी ओर अमृतसर-सहरसा वन वे पूजा स्पेशल 3.30 घंटे, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस तीन घंटे, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस तीन घंटे और नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 2.10 घंटे तक विलंब से पहुंचीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।