ग्वालियर बरौनी मेल का मार्ग बदला, 40 दिनों तक भिंड इटावा होकर चलेगी ट्रेन
Barauni Gwalior Train News: झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण ग्वालियर बरौनी मेल (11123/11124) का मार्ग 40 दिनों के लिए बदल दिया गया है।

यात्रियों को तय निर्माण अवधि के दौरान इस परिवर्तित मार्ग के अनुसार ही यात्रा करनी होगी।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Gwalior Barauni Mail Route Change: झांसी रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते अगले 40 दिनों तक रेल यात्रियों को बदले मार्ग से सफर करना होगा।
इस दौरान ग्वालियर बरौनी मेल का रूट परिवर्तित कर झांसी के बजाय भिंड इटावा कर दिया गया है। इससे ग्वालियर होकर चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित होगा।
ट्रेनों के बदले मार्ग
ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर बरौनी और 11124 बरौनी ग्वालियर अब झांसी के स्थान पर भिंड इटावा होकर संचालित होंगी। यात्रियों को तय निर्माण अवधि के दौरान इस परिवर्तित मार्ग के अनुसार ही यात्रा करनी होगी।
समय और सफर पर असर
रूट में बदलाव के कारण ट्रेन के परिचालन समय और यात्रा अवधि में फेरबदल हो सकता है। यात्रियों को बढ़ी दूरी व बदले समय के अनुसार सफर की योजना बनाने की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की भीड़ कम करेगी मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन, भागलपुर, जमालपुर व पटना होकर गुजरेगी