दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की भीड़ कम करेगी मालदा टाउन-शकूरबस्ती स्पेशल ट्रेन, भागलपुर, जमालपुर व पटना होकर गुजरेगी
Malda Town Shakurbasti Special Train 03457 03458 03439 03440 Bhagalpur Jamalpur Timetable: छठ महापर्व के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन-शकूरबस्ती के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें (03457/03458 और 03439/03440) भागलपुर, जमालपुर और पटना सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

Malda Town Shakurbasti Special Train 03457 03458 03439 03440 Bhagalpur Jamalpur Timetable: यात्रियों को मिलेगा राहत।
HighLights
छठ के बाद दिल्ली यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें।
मालदा टाउन-शकूरबस्ती के बीच चलेंगी दो जोड़ी ट्रेनें।
भागलपुर, जमालपुर, पटना सहित कई स्टेशनों पर ठहराव।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Malda Town Shakurbasti Special Train 03457 03458 03439 03440 Bhagalpur Jamalpur Timetable: छठ महापर्व के बाद अपने कार्यस्थलों और दिल्ली की ओर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने मालदा टाउन-शकूरबस्ती-मालदा टाउन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, ट्रेन संख्या 03457/03458 और 03439/03440 निर्धारित समय-सारणी, ठहराव, यात्रा तिथियों और तय कोच संरचना के अनुसार चलाई जाएंगी।
25 से 30 नवंबर के बीच चलेंगी दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मालदा टाउन से ट्रेन संख्या 03457 बुधवार, 25 नवंबर 2026 को एक ट्रिप के लिए चलेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 03439 गुरुवार, 26 नवंबर और रविवार, 29 नवंबर 2026 को परिचालित होगी।
वापसी दिशा में दिल्ली के शकूरबस्ती स्टेशन से ट्रेन संख्या 03458 गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को एक ट्रिप के लिए रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 03440 शुक्रवार, 27 नवंबर और सोमवार, 30 नवंबर 2026 को चलाई जाएगी।
भागलपुर और जमालपुर होकर गुजरने का यह रहेगा समय
मालदा टाउन से यह ट्रेन सुबह 10:00 बजे रवाना होगी। यह न्यू फरक्का में सुबह 10:32 बजे पहुंचकर 10:34 बजे, साहिबगंज में दोपहर 12:50 बजे पहुंचकर 12:55 बजे, भागलपुर में दोपहर 14:45 बजे पहुंचकर 14:55 बजे और जमालपुर में शाम 16:05 बजे पहुंचकर 16:10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसके बाद अगले दिन शाम 17:00 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन शकूरबस्ती से शाम 18:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन जमालपुर में शाम 19:15 बजे पहुंचकर 19:20 बजे, भागलपुर में रात 20:55 बजे पहुंचकर 21:05 बजे, साहिबगंज में रात 22:25 बजे पहुंचकर 22:30 बजे और न्यू फरक्का में रात 00:08 बजे पहुंचकर 00:10 बजे रवाना होकर रात 01:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव, 22 कोच की रहेगी व्यवस्था
दोनों दिशाओं में यह मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन बड़हरवा, कहलगांव, सुल्तानगंज, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी और टूंडला स्टेशनों पर रुकेगी।
ट्रेन संख्या 03457/03458 में एसी थ्री टियर के 04, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 और एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे। वहीं, ट्रेन संख्या 03439/03440 में एसी थ्री टियर के 06, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, एलएसएलआरडी का 01 और पावर कार का 01 कोच सहित कुल 22 कोच रहेंगे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इससे भागलपुर, जमालपुर, साहिबगंज और न्यू फरक्का सहित पूरे क्षेत्र के दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।