विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हसनपुर चीनी मिल में 5 दिसंबर से शुरू होगी पेराई, किसानों को तुरंत भुगतान की नई व्यवस्था लागू

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:34 PM (IST)

Hasanpur Sugar Mill Samastipur:हसनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र 5 दिसंबर 2026 से शुरू होगा, जिसमें 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य है। किसानों को अब गन्ना गिराते ही 14 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान मिलेगा।

मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र के सफल संचालन के लिए सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली है।

मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र के सफल संचालन के लिए सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली है।

HighLights

  1. 5 दिसंबर से हसनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू।

  2. 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

  3. किसानों को गन्ना मूल्य का तुरंत सीधा भुगतान होगा।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Sugar Mill Target: जिले की हसनपुर चीनी मिल का नया पेराई सत्र 2026–27 आगामी 5 दिसंबर 2026 से शुरू होने जा रहा है।

मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र के सफल संचालन के लिए सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली है(। इस बार प्रबंधन ने 60 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य तय किया है।

सीधे खाते में भुगतान

किसानों की सुविधा के लिए इस वर्ष गन्ना गिराओ और मूल्य का भुगतान लो की तर्ज पर विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत मिल यार्ड में गन्ने की तौल होते ही भुगतान प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और राशि सीधे किसानों के पंजीकृत बैंक खातों में भेजी जाएगी। प्रबंधन ने 14 दिनों के भीतर गन्ना मूल्य की राशि सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर करने का भरोसा दिलाया है।

डिजिटल पर्ची व निगरानी

तौल के दौरान किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए शत प्रतिशत कैलेंडर आधारित खरीद व्यवस्था लागू की गई है और मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से डिजिटल पर्ची भेजी जाएगी।

घटतौली जैसी शिकायतें रोकने के लिए सभी क्रय केंद्रों पर डिजिटल तौल कांटों का सत्यापन तथा सीसीटीवी निगरानी पुख्ता की जा रही है।

जलजमाव की वजह से देरी 

चीनी मिल के उपमहाप्रबंधक गन्ना रामाशंकर प्रसाद ने बताया कि सरकारी आदेशानुसार पेराई सत्र अक्टूबर में ही शुरू होना था।

हालांकि मंझोल, गढ़पुरा, सखवा, मोरतर और सुजानपुर समेत दर्जनों गांवों की निचली भूमि में लगी गन्ने की फसल में जलजमाव के कारण समय पर गन्ना नहीं मिल सकता था, जिससे दिसंबर के पहले सप्ताह में पेराई शुरू की जा रही है।

उत्पादन और किसानों का आंकड़ा

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024–25 में 26590 एकड़ भूमि में गन्ने की खेती हुई थी, लेकिन पेराई सत्र 2025–26 में मिल को 46 लाख क्विंटल गन्ना ही मिल सका।

वहीं वित्तीय वर्ष 2025–26 में किसानों की संख्या 26500 से घटकर 22500 हो गई, बावजूद इसके 25500 एकड़ भूमि में की गई खेती से 60 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना मिलने की उम्मीद है।

साफ और परिपक्व गन्ना लाएं

हसनपुर चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक मित्तल ने कहा कि मिल की मशीनरी व तकनीकी व्यवस्था पूरी तरह तैयार है और 60 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य रखा गया है। यार्ड में सुचारू तौल व साफ गन्ने की आपूर्ति के लिए विशेष टीम तैनात की गई है और किसानों से परिपक्व व साफ गन्ना लाने की अपील की गई है। 

यह भी पढ़ें- हसनपुर चीनी मिल में ₹5 करोड़ का फर्जी गन्ना पर्ची घोटाला, CCO निलंबित; CCTV फुटेज गायब!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।