विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Cyclone Arnab : बिहार में चक्रवात का डबल अटैक, तेज हवा और बारिश से बढ़ेगी चिंता, राहत मिलने की तारीख भी आई सामने

Published: Fri, 30 Oct 2026 06:05 PM (IST)

Bihar Weather Change : उत्तर बिहार में चक्रवात अर्नब के कारण मौसम बिगड़ा रहेगा, जिससे तेज हवा और बारिश से ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. चक्रवात अर्नब से उत्तर बिहार में तेज हवा, बारिश।

  2. धान की फसल को नुकसान, रबी बुवाई में देरी।

  3. 1 नवंबर से मौसम साफ होने का पूर्वानुमान।

संवाद सहयोगी, पूसा (समस्तीपुर)। Weather Forecast Bihar : उत्तर बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल बिगड़ा रहेगा। आसमान में छाए बादल, तेज हवा और बारिश किसानों की चिंता बढ़ा सकती है।

खेतों में तैयार धान की फसल पर चक्रवात अर्नब का असर पड़ने की आशंका है। शनिवार तक इसका प्रभाव बने रहने के कारण कई इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

मधुबनी और सीतामढ़ी में अच्छी वर्षा के आसार हैं। मौसम की इस करवट से धान की कटाई प्रभावित होने के साथ रबी फसलों की बुआई भी पिछड़ सकती है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 1 नवंबर से मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान है।

शनिवार तक जारी रहेगा चक्रवात का असर

डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर शनिवार तक चक्रवात का प्रभाव रहेगा।

इस दौरान कई जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। कुछ जिलों में बारिश की मात्रा अधिक रह सकती है। खासकर मधुबनी और सीतामढ़ी में अच्छी वर्षा के संकेत हैं।

धान की फसल को हो सकता है नुकसान

मौसम में बदलाव से किसानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खेतों में तैयार धान की फसल को बारिश और तेज हवा से नुकसान पहुंचने की आशंका है।

फसल गिरने और कटाई प्रभावित होने से किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। इसका असर रबी फसलों की बुआई पर भी पड़ेगा। खेतों में नमी और बारिश के कारण बुआई का काम विलंब से शुरू हो सकता है।

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

मौसम विज्ञानी डा. ए. सत्तार के अनुसार एक नवंबर से मौसम साफ होने लगेगा। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान 22 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम रहा।

शनिवार को 25 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

पूर्वानुमान अवधि में शुरुआत में पछिया और इसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। सामान्य दिनों में हवा की गति पांच से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। शनिवार को इसकी रफ्तार बढ़कर 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Kal Ka Mausam 31 October: उत्तर बिहार में चक्रवात का असर जारी, शनिवार को वज्रपात और बारिश के आसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।