Kal Ka Mausam 31 October: उत्तर बिहार में चक्रवात का असर जारी, शनिवार को वज्रपात और बारिश के आसार
Imd Forecast, Bihar Rain:उत्तर बिहार में चक्रवात 'अर्णब' के अवशेषों के कारण 31 अक्टूबर को भी मौसम खराब रहेगा। हल्की ...और पढ़ें

बारिश के बीच गुजरते लोग।
HighLights
चक्रवात 'अर्णब' का असर उत्तर बिहार में जारी रहेगा।
हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है।
किसानों को फसल सुरक्षा के उपाय करने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। North Bihar Weather: उत्तर बिहार के जिलों में चक्रवात 'अर्णब' के अवशेषों और सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और पूसा स्थित राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अक्टूबर (शनिवार) को भी उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों पर चक्रवात 'अर्णब' का असर बना रहेगा।
इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। खासकर मधुबनी और सीतामढ़ी जैसे सीमावर्ती जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
-1793363051712.webp)
तापमान और आर्द्रता के आंकड़े
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को उत्तर बिहार के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, वातावरण में नमी का स्तर काफी अधिक बना हुआ है, जिसके तहत सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत और दोपहर के समय घटकर 60 प्रतिशत दर्ज किए जाने का अनुमान है।
हवा की दिशा शुरुआत में पछुआ और बाद में पुरवा रहने की संभावना है।
वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात (Lightning) की घटना हो सकती है।
इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty Winds) चलने के आसार हैं। खराब मौसम की इस स्थिति को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बाढ़ को लेकर चेतावनी
मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है। बिहार के पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिलों के कुछ जल-ग्रहण क्षेत्रों (watersheds) में अचानक बाढ़ (Flash Flood) का 'कम से मध्यम' जोखिम बना हुआ है।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करें। जहां संभव हो, जल्दी पकने वाली धान की फसल की तुरंत कटाई कर लें और कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर या पॉलीथीन शीट से ढककर रखें।
#बिहार #पटना: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर बिहार में लगातार देखने को मिल रहा है। ▶️राज्य के कई हिस्सों में कल से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटों तक राज्य में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। ▶️मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. आनंद शंकर ने बताया कि सीतामढ़ी, मधुबनी और पश्चिमी चंपारण समेत कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। ▶️उन्होंने बताया कि लगातार बारिश और बादलों के कारण राज्य के तापमान में करीब पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, अगले 24 घंटों के बाद तापमान में इतनी ही बढ़ोतरी होने का अनुमान है। @airnewsalerts @ddnewsBihar @AIRNewsHindi @imd_patna
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) October 30, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।