विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ के बाद वापसी की मारामारी, दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में सीटें फुल; पूर्व मध्य रेलवे की क्या है तैयारी?

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:12 PM (GMT+05:30)

छठ महापर्व के बाद परदेस लौटने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों की ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं।

स्टेशन के बाहर यात्रियों की भीड़। फोटो जागरण

स्टेशन के बाहर यात्रियों की भीड़। फोटो जागरण

HighLights

  1. छठ के बाद परदेस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़।

  2. नियमित ट्रेनों में 'नो रूम', स्पेशल ट्रेनें 30 नवंबर तक।

  3. स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष होल्डिंग एरिया, सुविधाएं।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। लोक आस्था का महापर्व छठ के संपन्न होते ही अब परदेस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने लगी है।

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, सूरत, अहमदाबाद और बेंगलुरु जैसे महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी शुरू हो गई है।

नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट के साथ कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक दबाव समस्तीपुर-नई दिल्ली, समस्तीपुर-कोलकाता और समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक रूट पर देखने को मिल रहा है।

छठ के बाद काम पर लौटने की मजबूरी में यात्री किसी तरह कन्फर्म टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

समस्तीपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से दिल्ली, आनंद विहार, मुंबई, कोलकाता और अन्य प्रमुख शहरों के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता यात्रियों की मांग के मुकाबले काफी कम पड़ रही है।

30 नवंबर तक चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

इनमें 02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेंगी।

05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार तथा 05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

इसी तरह 05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक स्पेशल 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, 05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 21 एवं 28 नवंबर को तथा 04138 बरौनी-ग्वालियर स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को परिचालित होगी।

इसके अलावा 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार, 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल 21 नवंबर को, 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन, 04313 मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार तथा 04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

कोलकाता रूट के यात्रियों के लिए भी विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इनमें 03042 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार, 03134 सीतामढ़ी-सियालदह स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार, 03186 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और 03188 मधुबनी-कोलकाता स्पेशल 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित होगी।

13 स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, भीड़ नियंत्रित करने की विशेष तैयारी

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने 13 प्रमुख स्टेशनों पर विशेष होल्डिंग एरिया तैयार करने की व्यवस्था की है। इसके लिए करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, मधुबनी, सकरी, जयनगर, रक्सौल, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया कोर्ट, ललितग्राम, बापूधाम मोतिहारी और बेतिया स्टेशन पर यह व्यवस्था की जा रही है। यहां यात्रियों को प्लेटफार्म पर भेजने से पहले निर्धारित स्थान पर रोका जाएगा।

ट्रेन के आगमन और प्लेटफार्म पर जगह की उपलब्धता के अनुसार यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाएगा। होल्डिंग एरिया में वाटरप्रूफ टेंट, बैठने के लिए कुर्सियां, पेयजल, रोशनी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

इसके साथ ही स्टेशन परिसर में भीड़ नियंत्रण के लिए प्रवेश और निकास मार्गों पर निगरानी, बैरिकेडिंग और सुरक्षा बलों की तैनाती की व्यवस्था की गई है।

यात्रियों को निर्धारित ट्रेन के प्रस्थान समय के अनुसार ही स्टेशन पहुंचने की सलाह दी जा रही है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ के अनुसार, यात्रियों को स्टेशन परिसर में ट्रेन के निर्धारित आगमन से 30 मिनट पहले ही प्रवेश देने की व्यवस्था की गई है।

टिकट काउंटरों की संख्या भी बढ़ाई गई

समस्तीपुर जंक्शन पर जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए दो अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। इनमें एक मुख्य सर्कुलेटिंग एरिया और दूसरा रेल कारखाना की ओर होगा।

इसके बाद स्टेशन पर कुल सात जनरल टिकट काउंटर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों की नियमित जांच और निगरानी भी की जा रही है।

छठ के दौरान भीड़ नियंत्रित करने के लिए मंडल के 12 प्रमुख स्टेशनों पर 12 से 25 नवंबर तक प्लेटफार्म टिकट की बिक्री भी बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

बस किराया में अभी नहीं हुयी वृद्धि

समस्तीपुर से दिल्ली के लिए वर्तमान में दो बस खुलती है। पूर्व में उसका किराया 1100 रुपये था। आज भी उसका किराया उतना ही है। अभी तक उसके किराया में वृद्धि नहीं हुयी है।

यह भी पढ़ें- छठ के बाद परदेस लौटने का इंतजाम, छपरा से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।