By Vinod GiriEdited By: Prince Sharma
Published: Fri, 17 Nov 2023 06:30 AM (IST)
Chhath Puja 2023 छठ पूजा को लेकर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया हैवहां जिला प्रशासन ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से छठ महापर्व की तैयारियों की समीक्षा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों के साथ की। जिला स्तरीय पदाधिकारी वीसी रूम में उपस्थित थे।
जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से छठ घाटों की संख्या, साफ-सफाई,आपदा से निपटने की तैयारी,गोताखोरों,एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा के द्वारा बताया गया की अनुमंडल में कुल 186 छठ घाट हैं। सभी घाटों पर बैरिकेडिंग के कार्य किए जा रहें हैं। इलाज, अगलगी एवं डूबने की घटना को रोकने के लिए विशेषज्ञ तैनात रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी निश्चित रूप से अपने -अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर रहेंगे।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी वीडियो कॉलिंग के जरिए उनकी उपस्थिति लेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारियों से रेलवे के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। रेलवे क्रॉसिंग पर विशेष नजर रखने काे कहा।
यह भी पढ़ें- Bihar News: रेल टिकट के रिफंड में देरी पर बैंक पर 67 हजार का हर्जाना, जानें क्या है पूरा मामला
कई घाट संवेदनशील हैं।
सभी मुख्य रेलवे स्टेशन पर रेलवे के द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया है,वहां जिला प्रशासन के कर्मी भी मौजूद रहेंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा ने बताया कि छठ पूजा के दौरान निजी नाव का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा। खतरनाक घाटों पर एसडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी दलसिंहसराय के द्वारा बताया गया की अनुमंडल में कुल 98 छठ घाट हैं, जिनमें 60 सामान्य एवं 38 संवेदनशील घाट हैं
कई घाट खतरनाक हैं।
सभी संवेदनशील घाटों पर गोताखोर की व्यवस्था की गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दलसिंहसराय के द्वारा बताया गया की छठ पूजा के दौरान एनएच पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने की तैयारी की गई है। डीएम ने कहा कि अति उत्साह में बच्चे नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाते हैं,इससे डूबने की घटनाएं घटती हैं। अनुमंडल पदाधिकारी पटोरी के द्वारा बताया गया कि इस अनुमंडल में 96 छठ घाट हैं, जिसमे 9 खतरनाक घाट हैं। इन छठ घाटों पर छठ पूजा नही करने संबंधित सूचना लगाई गई है।
साफ-सफाई का काम जारी है।
ये सभी छठ घाट गंगा नदी के किनारे हैं। 10 संवेदनशील घाट वाया नदी के किनारे हैं। अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर के द्वारा बताया गया की इस अनुमंडल में 181 घाट हैं। सभी पूजा समितियों के साथ बैठक कर ली गई है। नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया की साफ-सफाई कराई जा चुकी है है।
नदी घाटों की बैरिकेडिंग का कार्य चल रहा है। छठ पूजा के दौरान बूढ़ी गंडक के पुराना पुल पूरी तरह से बंद रहेगा। जिला पदाधिकारी ने चेंजिंग रूम मोटे कपड़े से बनाए जाने का निर्देश दिया। सभी विभागों के पदाधिकारी को भ्रमणशील रहने को कहा।