विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडप में दूल्हा करने लगा डांस, नाराज दुल्हन ने कहा- भाग यहां से, नहीं करूंगी शादी

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Sat, 22 Apr 2017 08:55 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:03 PM (IST)

दूल्हे को शराब पीकर शादी करने आना महंगा पड़ गया। दूल्हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्हे को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

मंडप में दूल्हा करने लगा डांस, नाराज दुल्हन ने कहा- भाग यहां से, नहीं करूंगी शादी
मंडप में दूल्हा करने लगा डांस, नाराज दुल्हन ने कहा- भाग यहां से, नहीं करूंगी शादी

समस्तीपुर [जेएनएन]। समस्तीपुर जिले में दूल्हे को शराब पीकर शादी करने आना महंगा पड़ गया। मंडप में दूल्‍हे को नशे में देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दूल्‍हे को वापस बिना शादी किये ही लौटना पड़ा।

प्रखंड की अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत के उदयपुर में शुक्रवार देर शाम एक नशेड़ी दूल्हे को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। पंचायत के बाद शनिवार सुबह दूल्हे को बैरंग लौटाया। गांव के राम पुकार राम की पुत्री की शादी मुफस्सिल थाने के डढिय़ा बेलारी निवासी राम सकल राम के पुत्र मोहन कुमार से तय थी। गाजे-बाजे के साथ वर पक्ष बरात लेकर आए।

दूल्हे ने रास्ते में ही अत्यधिक नशापान कर लिया था। दरवाजा लगने से पूर्व वह कार से निकलकर हरकत करने लगा। बाजावाले को गाली-गलौज करने लगा। वहीं, गांव की युवतियों को पकड़ कर डांस करने लगा।

पहले तो गांव वालों ने पहले समझाने-बुझाने का प्रयास किया। जब वह नहीं माना तो कन्या पक्ष वालों ने विवाह से इन्कार करते हुए दूल्हा समेत उसके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया।

यह भी पढ़ें: तिलक के बाद वाट्सअप पर आयी दुल्हन की अपत्तिजनक फोटो, टूट गई शादी

सुबह पंचायत के बाद दूल्हा और उसके परिजनों को बैरंग लौटा दिया गया। इस शर्त पर मुक्त किया गया कि वह दोपहर तक उपहार का सामान लौटा देगा। लेकिन, देर शाम सामान नहीं लौटाया था।

बताया जा रहा है कि लड़की ने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी है। वहीं, लड़का अनपढ़ है। वह ताड़ी उताडऩे का काम करता था।

यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन को पत्नी से फोन पर बात करने की मिली इजाजत