विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऊपर मिट्टी, नीचे शराब का गोदाम, समस्तीपुर में जेसीबी से खुदाई के बाद खुला तस्करों का राज

Published: Fri, 06 Nov 2026 01:34 PM (IST)

समस्तीपुर में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की बड़ी खेप ...और पढ़ें

समस्तीपुर में शराब तस्करों पर कार्रवाई।

समस्तीपुर में शराब तस्करों पर कार्रवाई।

HighLights

  1. समस्तीपुर में जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई थी शराब।

  2. पुलिस ने जेसीबी मशीन से खुदाई कर 20 कार्टन पकड़े।

  3. मुफस्सिल थाना पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी है।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। शराब तस्करों ने पुलिस की नजरों से बचने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि पहली नजर में किसी को शक तक नहीं हो। गांव के बगीचे में जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर शराब छिपा दी और ऊपर से मिट्टी डाल दी। लेकिन तस्करों की यह तरकीब काम नहीं आई।

गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगवाई और खुदाई शुरू करा दी। इसके बाद जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए शराब के कार्टन निकलने लगे। पुलिस अब तक 20 कार्टन शराब जब्त कर चुकी है। तलाशी अभियान अभी जारी है।

बगीचे की जमीन में छिपा रखा था शराब

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव का है। शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने गांव के एक बगीचे में छापेमारी की। जांच के दौरान पता चला कि शराब को जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर दबाया गया है। इसके बाद पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगाकर खुदाई कराई।

जेसीबी से खुदाई में निकले 20 कार्टन

पुलिस की कार्रवाई के दौरान जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए शराब के कार्टन बरामद होने लगे। अब तक 20 कार्टन शराब जब्त की जा चुकी है। बताया जाता है कि तस्करों ने शराब को गड्ढे में रखकर ऊपर से मिट्टी डाल दी थी, ताकि किसी को इसकी भनक नहीं लगे।

धंधेबाजों की पहचान में जुटी पुलिस

कार्रवाई के दौरान मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहे। पुलिस बरामद शराब की कुल मात्रा और इस धंधे में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। जमीन की खुदाई और तलाशी का काम जारी है।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में ASI पर किसने चलाई गोली? झाड़ियों से आई थी आवाज, जांच में जुटी पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।