विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में गश्ती पर निकले सकतपुर थाने के सहायक दारोगा को लगी गोली

Published: Thu, 05 Nov 2026 04:20 PM (IST)

दरभंगा के सकतपुर थाना में गश्ती के दौरान एक सहायक दारोगा रंधीर कुमार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर किया गया है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

संवाद सहयोगी, तारडीह (दरभंगा)। जिले के सकतपुर थाना में तैनात एक सहायक दारोगा को गुरुवार को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी दारोगा की पहचान पटना जिले के कोरला निवासी रंधीर कुमार के रूप में हुई है।

उन्हें पहले स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि रंधीर कुमार गुरुवार को गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान दिन के करीब तीन बजे उजान स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर के पास पहुंचे। वहां सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुके थे।

इसी बीच पास की झाड़ी से अचानक गोली चली, जो सीधे उनके पैर में जा लगी। गोली लगते ही वह जख्मी होकर गिर पड़े। इसके बाद साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर पीएचसी पहुंचाया।

घटना को लेकर अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गोली किसने और किस उद्देश्य से चलाई। मामले में पुलिस की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। वरीय पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।