विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप: SC-ST और OBC छात्रों के लिए राहत, सरकार ने फिर खोला पोर्टल

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:07 PM (IST)

बिहार सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल फिर से खोल दिया है। अनुसूचित जाति, जनजाति ...और पढ़ें

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (AI Generated Image)

बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (AI Generated Image)

HighLights

  1. पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल फिर से खोला गया।

  2. एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों को आवेदन का अवसर।

  3. 12 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) के लिए आवेदन करने से चूक गए छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ पाने के लिए एक और मौका मिलेगा।

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। विद्यार्थी 12 से 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग ने इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए हैं।

विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं से विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे।

हालांकि, कई शिक्षण संस्थानों में विलंब से नामांकन होने, परीक्षा परिणाम जारी होने में विलंब के कारण विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे।

कहां करें आवेदन?

इस बार अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन किए जा सकेंगे।

अनुसूचित जाति एवं जनजाति https://scstpmsonline.bihar.gov.in तथा पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग https://pmsonline.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।

वहीं संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के लिए https://instpmsonline.bihar.gov.in पोर्टल उपलब्ध रहेगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) शुभम कसौधन ने बताया कि निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को विभाग ने एक और अवसर दिया है। विद्यार्थी 12 से 30 नवंबर तक हर हाल में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

यह भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव, बोर्ड ने जारी किया विषयवार मार्क्स फॉर्मूला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।