विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रैक्टर पर सवार रावण ने किया शहर भ्रमण, फिर हुआ वध, सहरसा में श्रीराम की झांकी देखने उमड़ी भीड़

Published: Thu, 22 Oct 2026 08:02 AM (IST)

सहरसा में विजयादशमी के अवसर पर पूर्वांचल दुर्गा मंदिर से भव्य झांकी निकाली गई, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार रावण और ...और पढ़ें

सहरसा में पूर्वांचल दुर्गा मंदिर से निकली झांकी

सहरसा में पूर्वांचल दुर्गा मंदिर से निकली झांकी

HighLights

  1. ट्रैक्टर पर रावण की झांकी बनी मुख्य आकर्षण।

  2. भगवान राम, लक्ष्मण, सीता की सजीव झांकी निकली।

  3. डीएम-एसपी की मौजूदगी में शांतिपूर्ण रावण वध।

संवाद सूत्र, सहरसा। सहरसा शहर के कॉलेज गेट स्थित पूर्वांचल दुर्गा मंदिर से विजयादशमी के अवसर पर निकाली गई भव्य झांकी शहरवासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही।

इस झांकी की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि इसमें रावण के वेश में एक कलाकार ने ट्रैक्टर पर सवार होकर पूरे शहर का भ्रमण किया, जिसने रास्ते में लोगों का खूब ध्यान खींचा।

इसके साथ ही एक अन्य रथ पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की सजीव झांकी विराजमान थी, जिसके दर्शन के लिए सड़कों के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

यह पारंपरिक झांकी कॉलेज गेट से निकलकर चित्रागुप्त नगर, कायस्थ टोला, विद्यापति नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, बाइपास रोड, पॉलिटेक्निक चौक और तिवारी टोला होते हुए अंततः कॉलेज मैदान पहुँची, जहाँ रावण वध का मुख्य अनुष्ठान संपन्न हुआ।

डीएम और एसपी ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

रावण वध और मेला स्थल पर मुख्य रूप से जिलाधिकारी दीपेश कुमार और पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आए। इस अवसर पर डीएम दीपेश कुमार ने जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व मुख्य रूप से असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की जीत का शाश्वत प्रतीक है।

चाक-चौबंद रही विधि-व्यवस्था

शारदीय नवरात्र और रावण वध के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) श्रेयांश तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी पूरी मुस्तैदी के साथ डटे रहे।

प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच जिले भर में शांतिपूर्ण और उल्लासपूर्ण माहौल में रावण वध का यह ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें- खगड़िया की फूलगोभी से महक रही सहरसा-मधेपुरा की थाली, किसानों की मेहनत से बाजार तक पहुंच रही ताजी सब्जी

यह भी पढ़ें- बिहार की सहरसा- मानसी रेललाइन में ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार, कम समय में पूरा होगा सफर 

"दशहरा और रावण वध के अवसर पर शहर में निकाली गई झांकी के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे यह पर्व जिले में शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।"

-

— दीपेश कुमार, जिलाधिकारी (DM), सहरसा