Move to Jagran APP

Prashant Kishor: 'नीतीश कुमार को...', प्रशांत किशोर ने भाजपा को दिया ओपन चैलेंज; समझा दिया सीटों का गणित

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को खुली चुनौती दी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व में दम है तो वो नीतीश कुमार को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर चुनाव लड़कर दिखाए। उन्होंने कहा कि पिछली बार ही बिहार की जनता ने इन्हें 42 विधायकों पर सिमटा दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में वो 20 पर ही सिमट जाएंगे।

By Kundan Singh Edited By: Rajat Mourya Published: Fri, 15 Mar 2024 11:00 PM (IST)Updated: Fri, 15 Mar 2024 11:00 PM (IST)
'नीतीश कुमार को...', प्रशांत किशोर ने भाजपा को दिया ओपन चैलेंज; समझा दिया सीटों का गणित

जागरण संवाददाता, सहरसा। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा को खुली चुनौती दे दी है। प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व में दम है तो वो नीतीश कुमार को अगला मुख्यमंत्री घोषित कर चुनाव लड़कर दिखाए।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पिछली बार ही बिहार की जनता ने इन्हें 42 विधायकों पर सिमटा दिया। आगामी विधानसभा चुनाव में वो 20 पर ही सिमट जाएंगे। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार को खुद ही नहीं मालूम कि वो कहां खड़े हैं और 10 दिनों के बाद कहां खड़े रहेंगे।

'फिर बादशाह बनने लगेंगे...'

प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले सात माह से लोग उन्हें प्रधानमंत्री का उम्मीदवार बना रहे थे। गठबंधन का संयोजक बना रहे थे। इसी बीच भाग गए। अब भाजपा की मदद से कुछ सीट जीत जाएंगे। जीतने के बाद फिर बादशाह बनने लगेंगे कि हमसे ज्यादा पॉपुलर नेता कोई नहीं है। सच्चाई ये है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का अंत हो चुका है। जबतक कुर्सी पर हैं समीकरण बना लें।

प्रशांत किशोर शुक्रवार को जिले के सौर बाजार प्रखंड के सात गांवों में पदयात्रा की। सुहथ के हाई स्कूल मैदान में स्थानीय लोगों के साथ चर्चा के बाद नादो के साधु बाबा मैदान में स्थानीय लोगों के साथ संवाद किया। उसके बाद खैरा चौक, मथुरा नादो, समदा चंदौर पश्चिमी, भगवानपुर चंदौर पश्चिमी के बाद नयी भगवती स्थान मंदिर मैदान तक गए।

पदयात्रा में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, बुद्धा मेडिकल कालेज की डायरेक्टर डा. कल्याणी सिंह, नारायण मेडिकल कालेज के डायरेक्टर डा. आरके सिंह, सुशील जायसवाल, डा. आईडी सिंह, डा. रामजीस सिंह व अन्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- NDA में 'महाभारत'! पटना के बाद BJP नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा, नाक का सवाल बनी ये एक लोकसभा सीट

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: महागठबंधन या NDA, किसके साथ डील लॉक करेंगे मुकेश सहनी? बोले- अगले दो दिनों में...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.