PM Awas Yojana 2025: पीएम आवास के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, अब आपके वार्ड का पार्षद होगा सर्वे का प्रमुख
नगर परिषद व नगर पंचायतों को गृह विहीनों के सर्वे और सत्यापन के लिए वार्ड स्तर पर अभियान का निर्देश दिया है। सर्वे से संबंधित वार्ड सदस्य को अध्यक्ष बनाते हुए विभाग ने यह रिपोर्ट मांगी है कि सर्वे में किसी भी आवासहीन का नाम छूटा नहीं है। इसका उन्हें लिखित प्रमाण पत्र भी देना होगा। हर वार्ड में सुपरवाइजर को यह जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी है।

जागरण टीम, सहरसा/भभुआ। सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र में आवासहीन परिवारों का विस्तृत सर्वे कराया जा रहा है। सभी शहरी निकायों में यह सर्वे वार्ड स्तर पर किया जा रहा है। वार्ड पार्षद को सर्वे प्रमुख बनाया गया है। इसमें जो भी आवासहीन परिवार छूट गए हैं, उनको चिह्नित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
नगर विकास एवं आवास विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक भी आवासहीन परिवारों की जानकारी छूटनी नहीं चाहिए। सर्वे रिपोर्ट के सत्यापन के बाद ही इनमें से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 (PM Awas Yojana 2.0) के लिए लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
वार्ड पार्षद होंगे सर्वे प्रमुख, देना होगा लिखित प्रमाण पत्र
नगर परिषद व नगर पंचायतों को गृह विहीनों के सर्वे और सत्यापन के लिए वार्ड स्तर पर अभियान का निर्देश दिया है। सर्वे से संबंधित वार्ड सदस्य को अध्यक्ष बनाते हुए विभाग ने यह रिपोर्ट मांगी है कि सर्वे में किसी भी आवासहीन का नाम छूटा नहीं है। इसका उन्हें लिखित प्रमाण पत्र भी देना होगा। हर वार्ड में सुपरवाइजर को यह जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी है।
- इस साल अप्रैल तक शहरी गरीबों व आवासहीनों को आवास देने का लक्ष्य विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है।
- वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति से पहले ही मार्च तक सर्वेक्षित परिवार को आवास आवंटित कर दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
भभुआ: पीएम आवास सर्वे में 157 भूमिहीन लाभार्थी चिह्नित
दूसरी ओर, भभुआ जिले में पीएम आवास योजना का लाभ देने के लिए पात्र लाभार्थियों के चयन के लिए सभी प्रखंडों में सर्वे किया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वे का कार्य आगामी 31 मार्च तक किया जाएगा।
बता दें कि जिले में बीती दस जनवरी से प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सर्वेयर के द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले महिला व पुरूष लाभार्थियों के चयन को सर्वे किया जा रहा है।
इस संबंध में एमआईएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि सर्वे के दौरान जिले में 157 लाभार्थियों की पहचान हुई है, जो पीएम आवास योजना का लाभ पाने की पात्रता रखते हैं, लेकिन इन सभी के पास आवास बनाने के लिए भूमि नहीं है। इसके अलावा अब तक किए गए सर्वे में सभी प्रखंडों में 7894 लाभार्थियों को चिह्नित किया गया है। जिसमें 5786 महिला व 2108 पुरूष को चिह्नित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसी में 120 दिव्यांग लाभार्थी भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सर्वे के कार्य की समीक्षा डीएम व डीडीसी के द्वारा लगातार की जा रही है। इस कार्य में गति लाने के संबंध में कर्मियों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- PM Awas Yojana: जिनके पास घर नहीं वो टेंशन फ्री हो जाएं, शहरों में भी शुरू हुआ पीएम आवास का सर्वे
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।