विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोसीवासियों को रेलवे का तोहफा: 1 महीने और दौड़ेगी पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट नाइट ट्रेन, चेक करें नया शेड्यूल

Published: Fri, 18 Sep 2026 07:15 AM (IST)

कोसी क्षेत्र के निवासियों के लिए पाटलिपुत्र-सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन सेवा का विस्तार 26 अक्टूबर तक कर दिया गया है। ...और पढ़ें

पाटलिपुत्र-सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन का विस्तार, 26 अक्टूबर तक चलेगी

पाटलिपुत्र-सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन का विस्तार, 26 अक्टूबर तक चलेगी

HighLights

  1. पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन का विस्तार 26 अक्टूबर तक।

  2. कोसी क्षेत्र के यात्रियों को मिलेगी रात्रिकालीन ट्रेन की सुविधा।

  3. 20 बोगियों वाली यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी।

संवाद सूत्र, सहरसा। कोसीवासियों के लिए पटना से रात्रिकालीन ट्रेन का विस्तार कर दिया गया है। अब यह स्पेशल ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच 17 अक्टूबर 26 तक चलेगी।

रेलवे ने इसके विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी है। रेलवे अनुसार पाटलिपुत्र से वाया सहरसा होते हुए ट्रेन नंबर 03216 पूर्णिया कोर्ट तक 16 अक्टूबर तक चलेगी। रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन को फिर से एक महीने के लिए अधिक सुविधा प्रदान की है।

पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट तक 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 26 तक बुधवार और शनिवार को छोड़कर शेष पांच दिनों में ट्रेन चलेगी। वहीं, पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच 03215 ट्रेन 18 सितंबर से 17 अक्टूबर 26 तक गुरुवार और रविवार को छोड़कर चलेगी।

रात्रिकालीन ट्रेन में 20 बोगी रहेगी। जिसमें सामान्य बोगी 04, स्लीपर 10, थ्री एसी 03, प्रथम श्रेणी एसी 01 सहित दो एसएलआर की बोगी रहेगी। यह स्पेशल ट्रेन एक महीने में 22 ट्रिप अप एवं डाउन चलेगी।

पाटलिपुत्र से रात के 11 बजे चलेगी ट्रेन

पाटलिपुत्र से रात्रिकालीन ट्रेन पूर्व की ही तरह निर्धारित समय रात के 11 बजे सहरसा के लिए चलेगी। सहरसा सुबह 05.55 बजे पहुंचेगी, वहीं पूर्णिया कोर्ट सुबह 08.30 बजे पहुंचेगी।

वहीं, पूर्णिया केार्ट से स्पेशल ट्रेन सुबह 09.10 बजे चलेगी, जो सहरसा दिन के 11 बजे पहुंचेगी और सहरसा होते हुए पाटलिपुत्र स्टेशन शाम के 05.45 बजे पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

पाटलिपुत्र स्टेशन से ट्रेन चलते हुए सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, रोसड़ा, हसनपुर रोड, खगडिया, मानसी, सिमरीबख्तियापुर, सहरसा, मधेपुरा, मुरलीगंज, बनमनखी होते हुए पूर्णिया कोर्ट तक पहुंचेगी। वापसी में भी यही रूट रहेगा।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन का एलान, मिला नया स्टॉपेज

यह भी पढ़ें- त्योहारों में यात्रियों को राहत, छपरा होकर चलेंगी 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल