त्योहारों में यात्रियों को राहत, छपरा होकर चलेंगी 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
रेलवे ने आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के लिए छपरा होकर दो पूजा विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा ...और पढ़ें

त्योहारों में यात्रियों को राहत, छपरा होकर चलेंगी 2 पूजा स्पेशल ट्रेनें
HighLights
दशहरा, दीपावली, छठ के लिए दो पूजा विशेष ट्रेनें घोषित।
ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर और अहमदाबाद-दरभंगा ट्रेनें छपरा से गुजरेंगी।
यात्रियों को त्योहारों में यात्रा की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
जागरण संवाददाता, छपरा। आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा होकर दो पूजा विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। इससे उत्तर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी।
ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर के 18 फेरे:
गाड़ी संख्या 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को ऋषिकेश से चलेगी।
वापसी में मुजफ्फरपुर से दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को इसका परिचालन होगा। ऋषिकेश से ट्रेन 15.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.15 बजे छपरा पहुंचेगी और 11.45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
वापसी में मुजफ्फरपुर से 13.15 बजे चलकर शाम 5.45 बजे छपरा पहुंचेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिसमें दो एसी तृतीय श्रेणी, एक एसी द्वितीय श्रेणी और नौ शयनयान कोच शामिल हैं।
अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल भी छपरा होकर:
गाड़ी संख्या 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद पूजा विशेष ट्रेन 18 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को अहमदाबाद से चलेगी। यह ट्रेन तीसरे दिन सुबह 4.55 बजे छपरा पहुंचेगी।
वापसी में दरभंगा से प्रत्येक सोमवार को चलकर सुबह 8.40 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 02 दिसंबर तक निर्धारित तिथियों पर चलेगी।
दोनों दिशाओं में ट्रेन वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर और छपरा होकर चलेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से निर्धारित तिथियों के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
