विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन का एलान, मिला नया स्टॉपेज

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:17 PM (IST)

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के लिए न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. दुर्गापूजा, दीपावली, छठ के लिए विशेष ट्रेन का संचालन।

  2. न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर त्योहार विशेष ट्रेन चलेगी।

  3. ठाकुरगंज स्टेशन पर भी होगा ट्रेन का ठहराव।

संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार 05742/05741 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमतीनगर-न्यू जलपाईगुड़ी त्योहार विशेष ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठाकुरगंज स्टेशन पर भी ठहराव निर्धारित किया गया है, जिससे सीमांचल सहित उत्तर बंगाल के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रेलवे के महाप्रबंधक (संचालन), पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, मालिगांव की ओर से 17 सितंबर को जारी आदेश के मुताबिक ट्रेन संख्या 05742 न्यू जलपाईगुड़ी से गोमतीनगर के लिए रविवार को 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक चलेगी।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 05741 गोमतीनगर से न्यू जलपाईगुड़ी सोमवार को 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में नौ-नौ ट्रिप निर्धारित किए गए हैं।

यह विशेष ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 8:30 बजे रवाना होगी और सिलीगुड़ी जंक्शन के बाद ठाकुरगंज पहुंचेगी। निर्धारित समय के अनुसार ठाकुरगंज स्टेशन पर ट्रेन संख्या 05742 का आगमन सुबह 10:30 बजे और प्रस्थान 10:32 बजे होगा। वापसी में ट्रेन संख्या 05741 ठाकुरगंज स्टेशन पर दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी और 1:12 बजे रवाना होगी।

ट्रेन के मार्ग में अररिया कोर्ट, पूर्णिया, कटिहार जंक्शन, नवगछिया, मानसी जंक्शन, खगड़िया, सलौना, हसनपुर रोड, रुसेरा घाट, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा ग्रामीण सहित अन्य प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

इस विशेष ट्रेन में होंगे 22 कोच

त्योहारी सीजन में इस विशेष ट्रेन के परिचालन से ठाकुरगंज और आसपास के क्षेत्रों के रेल यात्रियों को दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ के दौरान आवागमन में सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ से पहले रेलवे ने दी बड़ी राहत, चार एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच