विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ से पहले रेलवे ने दी बड़ी राहत, चार एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:09 PM (IST)

रेलवे ने दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चार एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त ...और पढ़ें

चार एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच।

चार एक्सप्रेस ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त स्लीपर कोच।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरदोई। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और दूसरे शहरों की यात्रा करते हैं।

ऐसे में कंफर्म बर्थ की मांग बढ़ने के कारण रेल प्रशासन की ओर से अलग-अलग ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल से संचालित चार एक्सप्रेस ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे इन ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी की अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रियों को टिकट मिलने में कुछ राहत मिल सकेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 14207 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस में 17 और 18 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। यह ट्रेन प्रतापगढ़ से चलकर दिल्ली की ओर जाती है और हरदोई स्टेशन पर रात करीब 11 बजकर 22 मिनट पर पहुंचती है।

ऐसे में हरदोई से दिल्ली और बीच के स्टेशनों की ओर जाने वाले यात्रियों को इस अतिरिक्त कोच का लाभ मिल सकेगा। वहीं इसकी वापसी सेवा गाड़ी संख्या 14208 दिल्ली-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 20 और 21 सितंबर को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की व्यवस्था रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में 19 सितंबर को अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। वापसी दिशा में चलने वाली गाड़ी संख्या 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस में 20 सितंबर को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

दीपावली और छठ पूजा के आसपास ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी बढ़ जाती है। अतिरिक्त कोच लगाए जाने से उन यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जिन्हें स्लीपर श्रेणी में बर्थ की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- यात्रीगण कृपया ध्यान दें... गाजीपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के बदले रूट, 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेंगी डायवर्ट