यात्रीगण कृपया ध्यान दें... गाजीपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के बदले रूट, 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रहेंगी डायवर्ट
गाजीपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के रूट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक बदले रहेंगे। पूर्व मध्य रेलवे ...और पढ़ें

दिलदारनगर से गुजरने वाली कई ट्रेनों का बदला रूट।
HighLights
गाजीपुर से गुजरने वाली ट्रेनों के रूट बदले गए।
19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक रहेगा प्रभाव।
निर्माण कार्यों के कारण कई स्टेशनों पर ठहराव रद्द।
जागरण संवाददाता, दिलदारनगर (गाजीपुर)। यात्री गण कृपया ध्यान दे अगर आप 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक ट्रेन से आवागमन की योजना बना रहे है तो ट्रेनों का शेड्यूल देख ले। क्योंकि पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर एवं सोनपुर मंडल में चल रहे तकनीकी व निर्माण कार्यों प्री एनआई व एनआई कार्य के चलते 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
राजेंद्र पुल, हाथीदह अपर, टाल, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों पर जारी इस कार्य के कारण जनपद के स्थानीय स्टेशन पर रुकने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जिससे इस अवधि में जंक्शन पर इनका ठहराव रद्द रहेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ताकि स्टेशन पर आने से पूर्व अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय-सारणी की पुष्टि अवश्य कर सके ताकि कोई परेशानी न हो सके। स्टेशन अधीक्षक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे से नोटिफिकेशन जारी किया गया है।
प्रभावित ट्रेनें और परिवर्तित मार्ग
- 13038/13037 देहरादून-हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस: 19 सितंबर से 3 अक्टूबर तक डीडीयू-गया-प्रधानखंटा के रास्ते चलेगी। इस दौरान दिलदारनगर, बक्सर, आरा और पटना में इसका ठहराव नहीं रहेगा।
- 15657/15658 दिल्ली-कामख्या-दिल्ली एक्सप्रेस: 20 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच डीडीयू-गया-किऊल मार्ग से संचालित होगी, जिससे दिलदारनगर में ठहराव प्रभावित रहेगा।
- 22405/22406 भागलपुर-आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस: 21 सितंबर से 3 अक्टूबर तक परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने के कारण दिलदारनगर और बक्सर में ठहराव नहीं होगा।
- 13035/13036 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस: 22 सितंबर से 30 सितंबर तक गया-डीडीयू मार्ग से होकर गुजरेगी।
- 15647 लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस: 2 अक्टूबर को डीडीयू-गया-किऊल के रास्ते डायवर्ट रहेगी।
