विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सहरसा में गजब का खेल: कागजों पर बन गई 4.95 लाख की मनरेगा सड़क, मौके से गायब; अतिक्रमण का आरोप

Published: Thu, 19 Nov 2026 01:16 PM (IST)

सहरसा के महुआ उत्तरवारी पंचायत में 4.95 लाख रुपये की मनरेगा सड़क कागजों पर बनी, लेकिन मौके पर उसका अस्तित्व ...और पढ़ें

सड़क की जांच करते अधिकारी (सौ, जागरण)

सड़क की जांच करते अधिकारी (सौ, जागरण)

HighLights

  1. सहरसा में 4.95 लाख की मनरेगा सड़क गायब मिली।

  2. ग्रामीणों ने सड़क की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया।

  3. अधिकारियों ने जांच की, निजी जमीन होने की बात कही।

संवाद सूत्र, महुआ बाजार(सहरसा)। सोनवर्षा राज प्रखंड के महुआ उत्तरवारी पंचायत में मनरेगा योजना से निर्मित 4.95 लाख रुपये की सड़क का मौके पर अस्तित्व नहीं मिलने का मामला सामने आया है। सड़क की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। 

वहीं, सड़क के आगे करीब डेढ़ से दो एकड़ बिहार सरकार की जमीन पर भी कब्जे की बात कही जा रही है।

सड़क निर्माण में 4.95 लाख रुपये खर्च

जानकारी अनुसार, वर्ष 2015-16 में तत्कालीन मुखिया मंजुला देवी के कार्यकाल में पंचायत भवन से भिसी तक मिट्टी भराई एवं ईंट सोलिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। योजना संख्या 0521016019/RC/20198250 के तहत निर्मित इस सड़क पर करीब 4.95 लाख रुपये खर्च होने का उल्लेख सरकारी अभिलेखों में है। 

आरटीआई से मिली जानकारी में भी योजना को ग्रामसभा से अनुमोदित एवं जनोपयोगी बताया गया है। इसको लेकर युवा विकास मंच के अध्यक्ष डॉ. धर्म नारायण सिंह, पैक्स अध्यक्ष दीपक चौधरी समेत ग्रामीणों ने सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सड़क की जांच, जमीन की मापी और अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। 

अधिकारियों ने की मामले की जांच

शिकायत के बाद मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी मो. रियाज इकबाल, जेई मणिकांत कुमार एवं पीआरएस लक्ष्मण यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित जमीन निजी है। मामले की फाइल देखने के बाद ही स्पष्ट जानकारी दी जा सकती है। 

अब सवाल है कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज सड़क का अस्तित्व कहां है और जमीन का वास्तविक स्वामित्व किसका है? ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सड़क एवं सरकारी जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बिहार-UP के यात्रियों को रेलवे का तोहफा, सहरसा-लुधियाना रूट पर चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।