विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोसी क्षेत्र के यात्रियों को बड़ा झटका, पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस तीन महीने बंद

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:56 AM (IST)

रेलवे ने घने कोहरे के कारण 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है। इसमें सहरसा से होकर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस भी शामिल है, जिससे कोसी क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी परेशानी होगी।

पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस

पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस

HighLights

  1. घने कोहरे के कारण रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं।

  2. जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन तीन महीने के लिए बंद।

  3. सहरसा-अमृतसर मार्ग के यात्रियों को होगी भारी असुविधा।

संवाद सूत्र, सहरसा। जाड़े के मौसम में घने कोहरे के कारण सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन रद्द करने के साथ-साथ कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। पूर्व मध्य रेल के सहरसा रेल खंड से होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन भी रद्द कर दिया गया है।

रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण संरक्षा को ध्यान में रखते हुए 01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन दिनों में कमी की गई है।

जनसेवा एक्सप्रेस की रद्द तिथियां

  • गाड़ी संख्या 14617 (पूर्णिया कोर्ट - अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस): 03 दिसंबर 2026 से 02 मार्च 2027 तक परिचालन रद्द रहेगा।

  • गाड़ी संख्या 14618 (अमृतसर - पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस): 01 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक परिचालन रद्द रहेगा।

कोसी के यात्रियों पर असर, अन्य ट्रेनों में भी बदलाव

जनसेवा एक्सप्रेस कोसी इलाके के यात्रियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनों में से एक मानी जाती है। यह ट्रेन पूर्णिया कोर्ट से सहरसा होते हुए अमृतसर तक प्रतिदिन संचालित होती है। इसके परिचालन रद्द होने से रोजगार, शिक्षा, उपचार और अन्य कार्यों से बाहर जाने वाले आम यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है।

इसके अलावा अन्य स्टेशनों से चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन को भी कोहरे के मद्देनजर रद्द किया गया है तथा उनके समय व दिनों में बदलाव किया गया है। यात्रियों को यात्रा पर निकलने से पूर्व ट्रेनों के अद्यतन परिचालन की जानकारी जांचने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- आनंद विहार से सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, हापुड़ स्टेशन पर होगा ठहराव; देखें टाइमिंग और पूरा शेड्यूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।