विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आनंद विहार से सहरसा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, हापुड़ स्टेशन पर होगा ठहराव; देखें टाइमिंग और पूरा शेड्यूल

Published: Fri, 20 Nov 2026 03:31 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों के मद्देनजर आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई है। इस ट्रेन को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो फेरों के लिए ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेलवे ट्रैक पर दौड़ती स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो - जागरण

रेलवे ट्रैक पर दौड़ती स्पेशल ट्रेन। फाइल फोटो - जागरण

HighLights

  1. आनंद विहार-सहरसा स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू।

  2. हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव।

  3. त्योहारों के लिए यात्रियों को मिली राहत।

संवाद सहयोगी, हापुड़। आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा तक सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने त्योहारों को ध्यान में रख कर एक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। हालांकि, इस ट्रेन के दो फेरे होंगे, जिसका ठहराव हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दिया गया है।

मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि गुरुवार की रात 9 बजे ट्रेन सहरसा से चलेगी और 20 नवंबर की सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हापुड़ पहुंचेगी। दो मिनट का ठहराव मिलने के बाद 11 बजकर 22 मिनट पर ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल के लिए रवाना हो जाएगी।

ट्रेन सहरसा के लिए होगी रवाना

वहीं, 21 नवंबर की सुबह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से चलकर 6 बजकर 46 मिनट पर हापुड़ पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद छह बजकर 48 मिनट पर ट्रेन सहरसा के लिए रवाना होगी।

उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।