विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UN की वाटर कॉन्फ्रेंस में चमकेंगे बिहार के ओम प्रकाश, नदियों पर काम करके बनाई पहचान

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:10 PM (IST)

सहरसा, बिहार के नदी विशेषज्ञ और पर्यावरणविद ओम प्रकाश भारती अबुधाबी में संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन में भाग लेंगे।  

पर्यावरणविद ओम प्रकाश भारती। फाइल फोटो

पर्यावरणविद ओम प्रकाश भारती। फाइल फोटो

HighLights

  1. सहरसा के ओम प्रकाश भारती संयुक्त राष्ट्र जल सम्मेलन में भाग लेंगे।

  2. वे नदी विशेषज्ञ, पर्यावरणविद और नदी मित्र संगठन के संस्थापक हैं।

  3. भारती नदी संरक्षण, लोक संस्कृति और ज्ञान परंपरा पर काम करते हैं।

संवाद सूत्र, सहरसा। नदी विशेषज्ञ और पर्यावरणविद ओम प्रकाश भारती यूनाइटेड नेशन के वाटर कांफ्रेंस में भाग लेंगे। बिहार के सहरसा जिले के मनखाही गांव के निवासी भारती नदी संरक्षण के साथ लोकसंस्कृति, इतिहास और नदी आधारित ज्ञान परंपरा पर काम करते हैं।

वे नदी मित्र संगठन (राष्ट्रीय विचार मंच) के संस्थापक अध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक हैं। संगठन नदियों के संरक्षण, छोटी नदियों के पुनरुद्धार और नदी ज्ञान परंपरा को बचाने के लिए काम करता है।

बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में नदी संवाद कार्यक्रमों के जरिए जनजागरण किया जाता है।

किताब से लेकर यात्राओं तक 

भारती की पुस्तक ‘नदियां गाती हैं’ (2001) में कोसी नदी का भौगोलिक चरित्र, इतिहास, वेद-पुराणों के आख्यान, लोकगीत, मिथक और समाज-नदी संबंध शामिल हैं। पुस्तक का अंग्रेजी, बांग्ला, असमिया और नेपाली में अनुवाद हो चुका है।

वे नदी विश्वकोश के लिए नदियों की सांस्कृतिक यात्राएं कर रहे हैं और भारतीय ज्ञान परंपरा में नदियों तथा जल संरक्षण पर शोधरत हैं।

कोसी से जुड़ी कहानियों, ‘बांध टूटना’ नाटक—जिसे मोहन राकेश सम्मान मिला—और ‘उम्मीद मित्र’ पत्रिका का प्रकाशन भी उनके काम में शामिल है।

विदेशों में किया काम 

2016 में उन्होंने गंगा संस्कृति यात्रा (गंगोत्री से गंगासागर) की परिकल्पना और आयोजन किया। फिजी में भारत के सांस्कृतिक राजनयिक रहते हुए वहां की नदियों पर काम किया।

2023 में उन्हें बिलासा कला मंच, बिलासपुर ने नदी मित्र सम्मान दिया। भारती का मानना है कि नदी बचाना पानी के साथ समाज की स्मृति, संस्कृति और सभ्यता का भविष्य बचाना है।

यह भी पढ़ें- चवन्नी में नाव का सफर, बाईजी के नाच और 27 रुपये में भरपेट खाना; 60 साल में कितना बदल गया सोनपुर मेला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।