सहरसा व पूर्णिया सहित बिहार के कई जिलों से लुधियाना-अंबाला के लिए फेस्टिवल ट्रेनों का ऐलान, अनारक्षित ट्रेनें भी चलेंगी
Diwali Chhath Special Trains Saharsa Purnea Ludhiana: रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के लिए सहरसा, पूर्णिया व दरभंगा से ...और पढ़ें

Diwali Chhath Special Trains Saharsa Purnea Ludhiana:सहरसा एवं पूर्णिया से लुधियाना के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
HighLights
दीपावली-छठ के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा।
सहरसा, पूर्णिया से लुधियाना, अंबाला तक सेवा।
आरक्षित और अनारक्षित दोनों ट्रेनें उपलब्ध।
संवाद सूत्र, सहरसा। Diwali Chhath Special Trains Saharsa Purnea Ludhiana: आगामी दीपावली एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर परदेस से घर लौटने और पर्व संपन्न होने के बाद वापस कार्यस्थल जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने कमर कस ली है। यात्रियों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के सहरसा, पूर्णिया व दरभंगा स्टेशनों से पंजाब के लुधियाना, सरहिंद और अंबाला कैंट के बीच कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।
लुधियाना-सहरसा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल
गाड़ी संख्या 04656/04655 लुधियाना-सहरसा-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल दोनों दिशाओं में अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, मुरादाबाद, गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी और मानसी के रास्ते चलेगी।
डाउन दिशा: गाड़ी संख्या 04656 लुधियाना-सहरसा स्पेशल लुधियाना से 06, 09 एवं 11 नवंबर को शाम 05:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उसी रात 08:33 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन दोपहर 12:40 बजे गोरखपुर, शाम 06:00 बजे हाजीपुर और रात 08:50 बजे बरौनी रुकते हुए रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी।
अप दिशा: वापसी में गाड़ी संख्या 04655 सहरसा-लुधियाना स्पेशल 08, 11 एवं 13 नवंबर को सहरसा से तड़के 03:50 बजे खुलेगी। यह सुबह 05:30 बजे बरौनी और सुबह 07:55 बजे हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 08:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
लुधियाना-पूर्णिया-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल
सीमांचल के यात्रियों के लिए गाड़ी संख्या 04660/04659 लुधियाना-पूर्णिया-लुधियाना फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, मुरादाबाद, गोरखपुर, हाजीपुर, बरौनी, मानसी और सहरसा के रास्ते पूर्णिया तक जाएगी।
डाउन दिशा: गाड़ी संख्या 04660 लुधियाना-पूर्णिया स्पेशल लुधियाना से 05 एवं 09 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दोपहर 03:00 बजे यमुनानगर जगाधरी, अगले दिन सुबह 06:50 बजे गोरखपुर, दोपहर 12:25 बजे हाजीपुर, दोपहर 03:20 बजे बरौनी और शाम 07:20 बजे सहरसा रुकते हुए रात 09:30 बजे पूर्णिया पहुंचेगी।
अप दिशा: वापसी में गाड़ी संख्या 04659 पूर्णिया-लुधियाना स्पेशल 06 एवं 10 नवंबर को पूर्णिया से पूर्वाह्न 11:30 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन मध्य रात्रि 01:10 बजे सहरसा, तड़के 03:25 बजे बरौनी और सुबह 05:15 बजे हाजीपुर रुकते हुए तीसरे दिन सुबह 06:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
सरहिंद-सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल
त्योहारों में कंफर्म टिकट न मिलने की स्थिति में आम यात्रियों और कामगारों की सुविधा के लिए पूरी तरह अनारक्षित (General) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन खगड़िया, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर, मुरादाबाद, यमुनानगर जगाधरी के रास्ते चलेगी।
डाउन दिशा: गाड़ी संख्या 04528 सरहिंद-सहरसा अनारक्षित स्पेशल सरहिंद से 05, 09 एवं 12 नवंबर को पूर्वाह्न 11:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन सुबह 09:40 बजे हाजीपुर, सुबह 10:35 बजे मुजफ्फरपुर, पूर्वाह्न 11:40 बजे समस्तीपुर और दोपहर 12:45 बजे बरौनी होते हुए शाम 05:00 बजे सहरसा पहुंचेगी।
अप दिशा: वापसी में गाड़ी संख्या 04527 सहरसा-अंबाला कैंट अनारक्षित स्पेशल 06, 10 एवं 13 नवंबर को सहरसा से सुबह 07:15 बजे खुलेगी। यह सुबह 08:55 बजे खगड़िया, सुबह 09:50 बजे बरौनी, पूर्वाह्न 11:15 बजे समस्तीपुर, दोपहर 12:20 बजे मुजफ्फरपुर और दोपहर 01:20 बजे हाजीपुर होते हुए अगले दिन सुबह 10:20 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- त्योहारी सीजन में भागलपुर से जाएंगी 3 नई स्पेशल ट्रेनें, बंगाल-यूपी-झारखंड और दिल्ली तक कनेक्टिविटी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।