विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में भागलपुर से जाएंगी 3 नई स्पेशल ट्रेनें, बंगाल-यूपी-झारखंड और दिल्ली तक कनेक्टिविटी 

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:41 AM (IST)

रेलवे ने दिवाली और छठ पर्व के लिए यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तीन विशेष ट्रेनें चलाने का ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने चलाईं तीन विशेष ट्रेनें।

  2. हावड़ा, नई दिल्ली, सबौर, आनंद विहार, पटना से कनेक्टिविटी।

  3. नवंबर में यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त फेरे उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। दीवाली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच तथा सबौर और आनंद विहार टर्मिनल के बीच दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों स्पेशल ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा। इसके अलावा पूर्व रेलवे ने भागलपुर और पटना के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 

04066 आनंद विहार-सबौर स्पेशल ट्रेन 06, 07, 11 और 12 नवंबर को (कुल 4 फेरे) आनंद विहार से 5:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 7:00 बजे सबौर पहुंचेगी।

वहीं, 04065 सबौर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 07, 08, 12 और 13 नवंबर को (कुल 4 फेरे) सबौर से 11:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 1:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

यह ट्रेन मार्ग में भागलपुर, अजगैबीनाथ धाम, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित (एयर-कंडीशंड) सुविधा होगी। उपर्युक्त विशेष ट्रेनों की बुकिंग की तारीख की जानकारी जल्द ही दी जाएगी।

04054 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 04, 05, 07, 11 और 12 नवंबर को कुल 5 फेरे नई दिल्ली से 18:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

इसी तरह 04053 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 06, 07, 09, 13 और 14 नवंबर को कुल 5 फेरे हावड़ा से 1:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बांडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच की सुविधा होगी।

03431 भागलपुर - पटना स्पेशल

यह ट्रेन भागलपुर से 09, 16 और 23 नवंबर को दिन के 11:10 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 5:10 बजे पटना पहुंचेगी।  वहीं, 03432 पटना-भागलपुर स्पेशल पटना से 09, 16 और 23 नवंबर को रात 8:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले रात 2:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

अजगैबीनाथ धाम, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच। 03431 भागलपुर-पटना स्पेशल ट्रेन की बुकिंग की तिथि की सूचना जल्द दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- हवाई जहाज उड़ाना सीखेंगे बिहार के युवा, सहरसा में खुलेगा राज्य का दूसरा पायलट ट्रेनिंग सेंटर

यह भी पढ़ें- आरा से गुजरने वाली 6 प्रमुख ट्रेनों में अब नहीं लगेगा सुपरफास्ट चार्ज, एक्सप्रेस का देना होगा किराया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।