विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौकरी खोजने पंजाब गए युवक को 'गब्बर' ने बनाया बंधक, 35 साल तक कराई मजदूरी; बिहार के वीरेंद्र की भावुक कहानी

Published: Wed, 08 Apr 2026 11:02 AM (IST)

सहरसा के मुरली गांव के वीरेंद्र यादव 25 साल की उम्र में मजदूरी के लिए घर से निकले थे और ...और पढ़ें

35 साल बाद गांव लौटे वीरेंद्र यादव। फोटो  AI जनरेटेड

35 साल बाद गांव लौटे वीरेंद्र यादव। फोटो AI जनरेटेड

HighLights

  1. 25 साल की उम्र में मजदूरी को निकला था युवक।

  2. 35 साल तक पंजाब में बंधक बनाकर कराई गई मजदूरी।

  3. 60 साल की उम्र में घर लौटा, परिवार में खुशी।

संवाद सूत्र, बनमाईटहरी (सहरसा)। सहरसा जिले के बनमाईटहरी प्रखंड क्षेत्र में रसलपुर पंचायत के मुरली गांव से एक मार्मिक मामला सामने आया है। 25 वर्ष की उम्र में मजदूरी के लिए घर से निकला युवक अब 60 वर्ष होने के बाद बुढ़ापे में अपने गांव लौटा है, जिसको देखकर स्वजनों के बीच खुशी है।

बताया जाता है कि वर्ष 1990 में मुरली गांव का वीरेन्द्र यादव 25 वर्ष की उम्र में रोजगार की तलाश में घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ भी सुराग नहीं मिल पाया था। परिवार ने उसे लगभग मृत मान लिया था। इसी सप्ताह उसके अचानक घर लौटने से स्वजनों सहित परिजनों हैरान रह गए।

C-417-1-BHL1022-415559

35 साल तक बंधक बनाकर रखा 

जानकारी के अनुसार, वह व्यक्ति भारत-पाकिस्तान सीमा के समीप अटारी-वाघा बॉर्डर के पास (पंजाब) किसी तरह पहुंच गया था, जहां उसे एक गब्बर सिंह नामक व्यक्ति ने बंधक बनाकर रख लिया।

आरोप है कि गब्बर सिंह नामक व्यक्ति ने उसे नशा देकर जबरन अपने मवेशियों की देखभाल में लगा दिया था। पीड़ित ने बताया कि वर्षों तक उसे कैद जैसी स्थिति में रखा गया और मजदूरी कराई जाती रही।

नहीं पहचान पाये घर वाले 

उम्र बढ़ने और कमजोर होने के बाद उसे छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंच सका। घर पहुंचने पर पहले तो उसको कोई पहचान भी नहीं रहा था, लेकिन अपनी कहानी बताने के बाद पहचान हुई।

घर लौटे मजदूर 2 वर्ष ढाई वर्ष के दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़कर मजदूरी करने गया था। उनका कहना है कि अभी भी दर्जनों बिहारी मजदूर पंजाबियों के शिकार बने हुए हैं, जो वर्षों से अपने घर का मुंह तक नहीं देख पाए हैं।

ऐसे मजदूरों को वहां के लोग बंधक बनाकर रखते हैं और जवानी भर मजदूरी करवाते हैं जब मजदूरी करने के लायक नहीं रहता है तब उसको वहां से छोड़ते हैं।

यह भी पढ़ें- ‘बेटे को IPS बनाऊंगा’; अब पटना की सड़क पर दिखा JDU विधायक अनंत सिंह का अलग अंदाज

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार का प्लान सेट! शपथ से इस्तीफा तक पूरी टाइमलाइन सामने; सत्ता परिवर्तन की पटकथा तैयार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।