बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू, शामिल न होने पर नहीं दे सकेंगे फाइनल एग्जाम
बिहार बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट सेंटअप परीक्षाएं 19 नवंबर से शुरू होंगी, जिसमें इंटर की परीक्षा 19-28 नवंबर और ...और पढ़ें

सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से शुरू(एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से, इंटर 19-28, मैट्रिक 23-27 नवंबर।
75% उपस्थिति अनिवार्य, अनुपस्थित छात्र फाइनल परीक्षा नहीं देंगे।
बिहार बोर्ड ने सेंटअप परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर तैयारी शुरू की।
संवाद सूत्र , नवहट्टा (सहरसा)। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को सेंटअप परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। इस परीक्षा की तिथि तय कर दी गई है। इसके तहत इंटरमीडिएट की लिखित परीक्षा 19 से 28 नवंबर तक आयोजित होने की संभावना है।
वहीं, मैट्रिक की लिखित सेंटअप परीक्षा 23 से 27 नवंबर तक होने की संभावना है। इसके लिए स्कूलों में 75 प्रतिशत उपस्थिति की शर्त रखी गई है। उपस्थिति पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थी सेंटअप परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
तिथियां निर्धारित करने के बाद तैयारी शुरू
वहीं, सेंटअप परीक्षा में अनुपस्थित रहने या असफल होने वाले विद्यार्थियों को वार्षिक बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिया गया है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक और इंटर की सेंटअप परीक्षा की तिथियां निर्धारित करने के बाद तैयारी शुरू कर दी गई है।