आनंद मोहन का बड़ा सवाल- क्या सिर्फ मुझे ही जाना होगा जेल या नियम संशोधन से छूटे सभी 3 हजार लोग वापस जाएंगे?
Anand Mohan Saharsa Statement G Krishnaiah Murder Case पूर्व सांसद आनंद मोहन ने डीएम कृष्णैया हत्याकांड में खुद को बेवजह फंसाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने जेल नियमावली संशोधन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या सिर्फ उन्हें ही जेल जाना होगा या 3000 अन्य भी वापस जाएंगे।

Anand Mohan Saharsa Statement G Krishnaiah Murder Case पूर्व सांसद आनंद मोहन का सहरसा में बड़ा बयान, कहा- गोपालगंज डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में लोकप्रियता के कारण मुझे फंसाया गया
HighLights
डीएम कृष्णैया हत्याकांड में खुद को फंसाने का आरोप लगाया।
गिरफ्तारी के समय 67 किमी दूर होने का दावा किया।
जेल नियमावली संशोधन पर सरकार से तीखे सवाल पूछे।
संवाद सूत्र, सहरसा। Anand Mohan Saharsa Statement G Krishnaiah Murder Case पूर्व सांसद आनंद मोहन ने गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड को लेकर एक बार फिर खुलकर अपना पक्ष रखा है। सहरसा में उन्होंने कहा कि इस मामले में नियमों को ताक पर रखकर उन्हें बेवजह फंसाया गया था।
आनंद मोहन ने कहा कि उन्हें आज तक समझ में नहीं आया कि उस समय आखिर किस गुनाह की सजा उन्हें दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया। निर्दोष रहने के बावजूद 14 वर्ष के बदले 16 वर्ष से अधिक की सजा काटने के बाद जब वे जेल से बाहर निकले, तो उन्हें स्वस्थ देखकर विरोधियों को लगा कि वे अभी भी राजनीति और समाज के लिए कुछ कर सकते हैं—इसलिए एक बार फिर उनके खिलाफ गहरी साजिश रची गई है।
हत्या के 12 मिनट बाद 67 किमी दूर हाजीपुर में हुई थी गिरफ्तारी
उच्चतम न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि शुरुआती दौर से ही उनके पक्ष को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि जिस समय गोपालगंज में डीएम की हत्या हुई, उसके महज 12 मिनट बाद उन्हें 67 किलोमीटर दूर हाजीपुर में गिरफ्तार किया गया था। इतने कम समय में कोई व्यक्ति इतनी दूर हेलीकॉप्टर से भी नहीं पहुंच सकता, क्योंकि हेलीकॉप्टर में चढ़ने और उतरने में ही उससे अधिक समय बीत जाएगा।
हेलीकॉप्टर से भी पहुंचना असंभव
उन्होंने कहा कि इस मामले में कुल 37 लोगों को आरोपित बनाया गया था, जिनमें से सात लोगों को सजा हुई। बाद में सभी आरोपित बरी कर दिए गए और सिर्फ आनंद मोहन को सजा दी गई, क्योंकि हमारी गर्दन मोटी थी। उन्होंने गोपालगंज में ही पूर्व में हुए एक अन्य डीएम व्यास जी के हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस मामले में 'ऑर्डर गिवर' तक को बरी कर दिया गया, जबकि हमें तो ऑर्डर गिवर भी नहीं बल्कि केवल भीड़ को उकसाने के मामले में बिना प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही के फंसाया गया। जो दो प्रत्यक्ष गवाह प्रस्तुत भी हुए थे, वे भी मुकर गए थे।
नियम संशोधन से रिहा हुए 3 हजार लोगों का उठाया मुद्दा
बिहार सरकार द्वारा जेल नियमावली में किए गए संशोधन का उल्लेख करते हुए पूर्व सांसद ने तीखा सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानून में जो संशोधन किया, उसके तहत पहले 36 लोग जेल से छूटे और अब तक तीन हजार से अधिक लोग इसी प्रावधान के सहारे जेल से बाहर आ चुके हैं। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे में क्या एक महीने के अंदर सिर्फ आनंद मोहन ही जेल जाएंगे, या फिर इस संशोधन के जरिए जेल से छूटे सभी लोगों को वापस जेल जाना होगा?
शनिवार को पटना में चेतन आनंद ने बुलाई बैठक, देशभर में चलाएंगे अभियान
आनंद मोहन ने बताया कि उन्होंने अपने गांव से ही इस मुद्दे पर जन-अभियान प्रारंभ कर दिया है। आगामी शनिवार को विधायक चेतन आनंद द्वारा पटना में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद वे पूरे देश में भ्रमण कर लोगों को इस मामले की सच्चाई से अवगत कराएंगे।
पूछा तीखा सवाल
अंत में भावुक और आक्रामक अंदाज में उन्होंने कहा कि आजादी के आठ दशक बाद भी यदि सच को सच कहना गुनाह है, तो मैं गुनाहगार हूं—और "सच कहना यदि बगावत है, तो मानो हम भी बागी हैं।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।