रोहतास: घर लौट रहे युवक की बेरहमी से हत्या, बाइक समेत शव को गड्ढे में फेंका; गुस्साए लोगों ने किया NH-319 जाम
रोहतास के कोचस में 28 वर्षीय बच्चा यादव की बेरहमी से हत्या कर दी गई, अपराधियों ने शव और बाइक ...और पढ़ें

गुस्साए लोगों ने किया NH-319 जाम
HighLights
कोचस से लौट रहे बच्चा यादव की हत्या।
अपराधियों ने शव और बाइक गड्ढे में फेंकी।
आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-319 जाम किया।
संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास)। कोचस से घर लौट रहे 28 वर्षीय युवक बच्चा यादव की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव और उसकी बाइक को मझौली गेट के पास चाट में फेंक दिया। मृतक थाना क्षेत्र के अमइसी डिहरा गांव निवासी स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पुत्र थे। वह कोचस में गाड़ियों की एजेंटी का काम करते थे।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को बच्चा यादव बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मझौली गेट के समीप अपराधियों ने उसे निशाना बनाया और हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने शव और बाइक को चाट में फेंक दिया।
आरा-मोहनिया पथ को जाम कर दिया
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 319 के आरा-मोहनिया पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर जाम हटवाने का प्रयास कर रही है। हत्या के कारणों और वारदात में शामिल अपराधियों के बारे में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।